मुंबई : बड़े बिल्डर की ठाणे में एंट्री, इस इलाके में लगाया 1900 करोड़ का दांव, 3 एकड़ जमीन में शुरू की तैयारी

Mumbai: Major builder enters Thane, invests ₹1,900 crore in this area, begins development on 3 acres of land

मुंबई : बड़े बिल्डर की ठाणे में एंट्री, इस इलाके में लगाया 1900 करोड़ का दांव, 3 एकड़ जमीन में शुरू की तैयारी

मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन के इलाके ठाणे में जल्द ही एक बड़े बिल्डर की एंट्री होने जा रही है. मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपर आर्केड डेवलपर्स ने ठाणे के कासरवडवली में नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. 

मुंबई : मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन के इलाके ठाणे में जल्द ही एक बड़े बिल्डर की एंट्री होने जा रही है. मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपर आर्केड डेवलपर्स ने ठाणे के कासरवडवली में नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. 

 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लि एलेटर ऑफ इंटेंट 
आर्केड डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि ठाणे में कंपनी ने एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए हैं. 

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

1900 करोड़ रुपए की टॉपलाइन वैल्यू
प्रोजेक्ट के लिए कंपनी की अनुमानित टॉपलाइन वैल्यू लगभग 1900 करोड़ रुपए आंकी गई है. नया प्रोजेक्ट ठाणे के घोड़बंदर रोड पर स्थित कासरवडवली में आएगा. 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

12000 वर्ग मीटर में फैला प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट लगभग 12000 वर्ग मीटर यानी 3 एकड़ के बड़े भूखंड पर फैला होगा. कंपनी को यहां 1.4 मिलियन वर्ग फीट के संभावित कंस्ट्रक्शन एरिया विकसित करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है. 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

मिड सेगमेंट की हिस्सेदारी 62%
कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन के मालिकों के साथ पार्टनरशिप की है. वेकफील्ड और कुशमैन की साल 2025 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे में कुल लॉन्च में मिड सेगमेंट की हिस्सेदारी 62 फीसदी रही है. 

मिड और प्रीमियम सेगमेंट का इलाका
वेकफील्ड और कुशमैन की रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे का कासरवडवली इलाका मिड और प्रीमियम सेगमेंट के लिए जाना जाता है. यहां अच्छी कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण खरीदारों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.