वेस्टर्न रेलवे अपडेट: उधवाड़ा-पारडी के बीच बैंक स्लाइड से मुंबई-सूरत रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

Western Railway Update: Bank slide between Udwada-Pardi affects Mumbai-Surat rail traffic, many trains cancelled and diverted

वेस्टर्न रेलवे अपडेट: उधवाड़ा-पारडी के बीच बैंक स्लाइड से मुंबई-सूरत रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

वेस्टर्न रेलवे के उधवाड़ा और पारडी स्टेशनों के बीच भारी बारिश से हुए बैंक स्लाइड (मिट्टी धंसने) के कारण मुंबई-सूरत रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने एहतियातन सिंगल लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है, जिससे कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा है।

मुंबई: वेस्टर्न रेलवे (WR) के व्यस्त मुंबई-सूरत रेल मार्ग पर उधवाड़ा (UVD) और पारडी (PAD) स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण मिट्टी धंसने (Bank Slide) और रेलवे ट्रैक के किनारे गिट्टी (Ballast) बह जाने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस घटना के कारण एक सिग्नल पोस्ट भी नीचे की ओर झुक गया है।

​मुख्य बिंदु व स्थिति:
  • सिंगल लाइन ऑपरेशन: सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने डाउन (DOWN) मेन लाइन पर यातायात रोक दिया है और यूपी (UP) लाइन से सिंगल लाइन के जरिए ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।

 

Read More नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत के मीटर रूम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Read More नवी मुंबई : 3 साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप; मासूम ने दादी को सुनाई आपबीती

Read More मुंबई और कोलकाता समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हो सकते हैं प्रभावित; यूएन रिपोर्ट की चेतावनी

Read More मराठी सीखने के लिए ऑटो-टैक्सी चालकों को एक साल की मोहलत, मुंबई में ड्राइवरों ने मनाया जश्न

  • लोकल लोकल ट्रेनें सुरक्षित: मुंबई की उपनगरीय (लोकल) ट्रेन सेवाएं काफी हद तक सामान्य रूप से चल रही हैं।

 

  • मरम्मत कार्य जारी: रेलवे इंजीनियर और राहत दल प्रभावित ट्रैक (Km 184/8-10) पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

 

​प्रभावित प्रमुख ट्रेनें:

  1. रद्द (Cancelled):
    • ​ट्रेन संख्या 69153 (उंबरगांव रोड - वलसाड पैसेंजर)।

 

  1. शॉर्ट-टर्मिनेट / आंशिक रूप से रद्द:
    • 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: वलसाड में समाप्त होगी और वापसी में (12933) वलसाड से ही चलेगी (बांद्रा और वलसाड के बीच रद्द)।
    • 12932 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस: नवसारी में ही समाप्त कर दी गई है।
    • 20908 भुज-दादर एक्सप्रेस: सूरत में शॉर्ट-टर्मिनेट की गई है।
    • 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: वलसाड में समाप्त की गई।
    • 59045 मुंबई सेंट्रल-वापी पैसेंजर: घोलवड़ में शॉर्ट-टर्मिनेट की गई।