नई दिल्ली : सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, अखिलेश बनेंगे सीएम! चाचा शिवपाल ने की भविष्यवाणी

New Delhi: SP and Congress will contest the UP elections together, Akhilesh will become CM, uncle Shivpal predicts.

नई दिल्ली : सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, अखिलेश बनेंगे सीएम! चाचा शिवपाल ने की भविष्यवाणी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। शिवपाल यादव ने आगे कहा, ''सपा और कांग्रेस 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी।

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। शिवपाल यादव ने आगे कहा, ''सपा और कांग्रेस 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।''

 

Read More ओमान तट के पास भारतीय नाविक की मौत, शव को ठंडा रखने के लिए पानी की बोतलों का सहारा; लापरवाही के आरोप

शिवपाल ने भाजपा पर साधा निशाना
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा नहीं किया है और सही समय आने पर सबको सब कुछ पता लग जाएगा। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव  ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है और इसीलिए ये सब कर रही है।

Read More Rajya Sabha में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: BJP दो-तिहाई बहुमत के बेहद करीब, TMC टूट से बदल सकता है समीकरण

भाजपा के दावों की खुल गई पोल
सपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा द्वारा कथित तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बने वीडियो के इस्तेमाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने ही यह चलन शुरू किया था और समाजवादी पार्टी ने केवल उस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी। शिवपाल ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सड़कों की हालत और एक्सप्रेसवे पर गड्ढों ने विकास के उसके दावों की पोल खोल दी है।

Read More कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का आगाज: दिल्ली से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था, नाथू ला मार्ग से करेंगे प्रवेश

ओम प्रकाश राजभर के बयान रिकॉर्ड हैं
शिवपाल यादव ने इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अपने भतीजे अखिलेश यादव पर खासे हमलावर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर उनकी हालिया टिप्पणियों पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा के साथ गठबंधन के दौरान भाजपा के खिलाफ राजभर के सारे बयान 'रिकॉर्ड' हैं। सपा महासचिव ने फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव से मुलाकात भी की। उन्होंने सपा नेता शराफत हुसैन के पिता हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर संवेदना भी व्यक्त की। 

Read More DPDP अधिनियम के पालन के लिए WhatsApp का नया कदम: भारत में यूजर्स से मांगी जा रही जन्मतिथि, टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू