मुंबई : सीजेपी के समर्थन में मुंबई, पुणे और नागपुर में भी हुए विरोध प्रदर्शन, एफटीआईआई छात्र संघ भी साथ
Mumbai: Protests in support of the CJP were also held in Mumbai, Pune and Nagpur, with the FTII Students' Union also participating.
सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थकों पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के छात्र संघ ने भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया।
मुंबई : सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थकों पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के छात्र संघ ने भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया।
एफटीआईआई के छात्रों ने शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं और परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर सोमवार को संस्थान परिसर में सीजेपी के ''संसद चलो'' मार्च के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई में दादर, कालीना, ठाणे, नासिक, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर सहित अन्य स्थानों पर सीजेपी के सदस्यों, छात्रों के साथ समाज के विभिन्न लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दादर के चैत्य भूमि के आसपास बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और कहा कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेने से पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।


