नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत

Navi Mumbai: Speeding car wreaks havoc, hits 10 pedestrians, one dead

नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत

नवी मुंबई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एक बड़ा 'हिट-एंड-रन' हादसा कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर घटना स्थल से गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एक बड़ा 'हिट-एंड-रन' हादसा कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर घटना स्थल से गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

कहां हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि यह हादसा तलोजा फेज 1 इलाके में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार ने सबसे पहले सड़क पर चार-पांच गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे काफी नुकसान हुआ। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More मुंबई: मॉल के बाहर ‘एक रुपये सेल’ की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात बन गए

क्षतिग्रस्त गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर
पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर क्षतिग्रस्त गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। हादसे की असल वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें हादसे की गंभीरता और उसके बाद की स्थिति देखी जा सकती है। इस हादसे से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

Read More ​'डॉक्टरों पर हिंसा मंजूर नहीं': ठाणे में चिकित्सक से मारपीट पर भड़का गुस्सा, MARD का राज्यव्यापी 'ब्लैक रिबन' विरोध का एलान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस के विमान, रनवे की कमियों पर फिर उठे सवाल मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस के विमान, रनवे की कमियों पर फिर उठे सवाल
​'डॉक्टरों पर हिंसा मंजूर नहीं': ठाणे में चिकित्सक से मारपीट पर भड़का गुस्सा, MARD का राज्यव्यापी 'ब्लैक रिबन' विरोध का एलान
पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, PCMC वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट साइट पर 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका
समोसा खरीदने के लिए लोको पायलट ने बीच रास्ते में रोकी इंदौर-महू ट्रेन? सोशल मीडिया के दावे पर रेलवे ने दी बड़ी सफाई
मुंबई : दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी का वीडियो वायरल, ट्रैक पर मारपीट देख लोग नाराज
मुंबई : सीबीआई कोर्ट का फैसला, बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपियों को जेल