wreaks
Mumbai 

नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत

नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत नवी मुंबई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एक बड़ा 'हिट-एंड-रन' हादसा कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर घटना स्थल से गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : गर्मी का कहर, मार्च में ही 39 डिग्री तापमान, हीटवेब ने छुड़ाए पसीने

मुंबई : गर्मी का कहर, मार्च में ही 39 डिग्री तापमान, हीटवेब ने छुड़ाए पसीने महाराष्ट्र के मुंबई में मौसम के तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मार्च की शुरुआत में ही इतनी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, 2023 के बाद यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 14 मार्च, 2023 को 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : रफ्तार का कहर; वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार Porsche कार डिवाइडर से टकराई

मुंबई : रफ्तार का कहर; वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार Porsche कार डिवाइडर से टकराई बीती रात 2 बजे एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जब वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार Porsche कार डिवाइडर से जा टकराई. यह हादसा बुधवार रात को हुआ. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक Porsche और BMW कारें आपस में रेस कर रही थीं. हादसे में Porsche बुरी तरह डैमेज हो गई और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. ये एक्सीडेंट उस समय हुआ जब दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में थीं और Porsche का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह सीधे डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस मामले में पुलिस आगे की जांच की जा रही है. वहीं, इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 
Read More...
National 

बीड : बाढ़ का कहर, सेना को बुलाया गया राहत बचाव के लिए, 5-6 गांव पूरी तरह से डूबे, सड़क संपर्क टूटा

बीड : बाढ़ का कहर, सेना को बुलाया गया राहत बचाव के लिए, 5-6 गांव पूरी तरह से डूबे, सड़क संपर्क टूटा साल 2025 का मानसून देश के लिए आफतों भरा रहा. बाढ़, बारिश और भूस्खलन ने देश के ज्यादातर हिस्सों में कहर बरपाया. सेना पहले दिन से ही राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है. भारी बारिश के चलते अब महाराष्ट्र के बीड जिले के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बीड के अष्टी तालुका में लगातार भारी बारिश के चलते कड़ा, घाटपिंपरी और आसपास के इलाकों सहित 5-6 गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए. पानी का स्तर बढ़ने के चलते कनेक्टिंग रोड पूरी तरह से कट गए हैं. सेना के मुताबिक बीड के डीएम ने सेना से आधिकारिक तौर पर राहत बचाव के लिए अनुरोध किया. सेना ने तुरंत राहत बचाव के अपने ऑपरेशन को शुरू कर दिया, जिसमें तत्काल एरियल इवैक्यूएशन भी शामिल है. बाढ़ प्रभावित गांवों में लगभग 25-30 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू करना जरूरी है.
Read More...

Advertisement