मुंबई: मॉल के बाहर ‘एक रुपये सेल’ की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात बन गए
Mumbai: Rumors of a 'one rupee sale' outside a mall led to a stampede.
सोशल मीडिया पर यहां कपड़ों के एक शोरूम में एक रुपये में परिधान बेचे जाने की अफवाह के कारण शनिवार सुबह उपनगरीय मलाड में एक मॉल के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई : सोशल मीडिया पर यहां कपड़ों के एक शोरूम में एक रुपये में परिधान बेचे जाने की अफवाह के कारण शनिवार सुबह उपनगरीय मलाड में एक मॉल के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बांगुर नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि इन्फिनिटी मॉल में कपड़ों का एक शोरूम प्रचार अभियान के तहत एक रुपये में कपड़े बेच रहा है। इसके बाद दुकान खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
अधिकारी ने बताया कि भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लाउडस्पीकर से घोषणा कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई छूट या एक रुपये में कपड़े बेचने का प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद भीड़ शांतिपूर्वक तितर-बितर हो गई।


