मुंबई में बढ़ेगी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या, मध्य रेलवे शुरू करेगी 12 नई सेवाएं
The number of AC local trains will increase in Mumbai, Central Railway will start 12 new services.
मुंबई के लाखों लोकल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि वर्तमान में मुंबई मंडल नेटवर्क पर कुल 108 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 12 नई एसी सेवाएं और शुरू की जाएंगी।
मुंबई : मुंबई के लाखों लोकल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि वर्तमान में मुंबई मंडल नेटवर्क पर कुल 108 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 12 नई एसी सेवाएं और शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा 108 एसी लोकल सेवाओं में से 80 ट्रेनें मेन लाइन पर संचालित होती हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को कल्याण और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ती हैं। वहीं 28 एसी लोकल ट्रेनें हार्बर लाइन पर चल रही हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच यात्रियों को सुविधा प्रदान करती हैं।
स्वप्निल नीला के अनुसार, नई सेवा की शुरुआत सुबह 5:35 बजे ठाणे से टिटवाला जाने वाली एसी लोकल ट्रेन से होगी। इसके अलावा यह सुविधा कुल छह नए रूटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें टिटवाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस , छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से घाटकोपर और वापसी की यात्रा के साथ-साथ कुर्ला, ठाणे और कल्याण को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि एसी लोकल ट्रेनों को यात्रियों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। गर्मी और भीड़भाड़ के बीच आरामदायक सफर के लिए बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार एसी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। मध्य रेलवे का कहना है कि भविष्य में भी एसी लोकल ट्रेनों के बेड़े में वृद्धि करने की योजना है, ताकि मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।


