start
Mumbai 

मुंबई में बढ़ेगी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या, मध्य रेलवे शुरू करेगी 12 नई सेवाएं

मुंबई में बढ़ेगी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या, मध्य रेलवे शुरू करेगी 12 नई सेवाएं मुंबई के लाखों लोकल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि वर्तमान में मुंबई मंडल नेटवर्क पर कुल 108 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 12 नई एसी सेवाएं और शुरू की जाएंगी।
Read More...
Mumbai 

कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल

कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी। 
Read More...
Mumbai 

दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन

दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो को लेकर मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर आई है। दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो लाइन 9 में दहिसर से काशीगांव मेट्रो का पहला फेज इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद प्रशासन को इस बारे में एक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। इससे मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई - विजयदुर्ग के बीच मार्च से शुरू होगी वॉटरवे सर्विस 

मुंबई - विजयदुर्ग के बीच मार्च से शुरू होगी वॉटरवे सर्विस  मुंबईकर और कोंकणवासियों का 1 मार्च को इंतजार खत्म हो जाएगा। मुंबई से विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस शुरू हो जाएगी। बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस सर्विस का मकसद टूरिज्म, रोजगार और कोस्टल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। मुंबई-विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस महाराष्ट्र सरकार के महत्वकांक्षी मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्टर का हिस्सा है। महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को घोषणा की कि मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्ट 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जिसका पहला रूट मुंबई को विजयदुर्ग से जोड़ेगा।
Read More...

Advertisement