कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल

The local train between Kasara and Asangaon will remain closed for 15 hours, the block will start from 12 noon today, see the full schedule.

कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल

सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी। 

मुंबई: सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी। 

 

Read More मुंबई : पुनर्निर्माण की महाक्रांति! मोतीलाल नगर में म्हाडा का पहला मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट धमाका...

लोकल ट्रेन रहेगी कैंसिल
ब्लॉक की वजह से शनिवार को दोपहर 2:42 बजे कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए निकलने वाली लोकल ट्रेन कैंसिल रहेगी। वहीं, नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान चलने वाली ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चलेंगी। इस ब्लॉक का लोकल और एक्सप्रेस दोनों ट्रेन सर्विस पर बड़ा असर पड़ेगा।
आखिरी और पहली लोकल
- ब्लॉक से पहले आखिरी डाउन लोकल: शनिवार सुबह 8:33 बजे (CSMT-कसारा)
- ब्लॉक से पहले आखिरी अप लोकल: शनिवार सुबह 10:18 बजे (कसारा-CSMT)
- ब्लॉक के बाद पहली अप लोकल: रविवार सुबह 3:51 बजे (कसारा-CSMT)
- ब्लॉक के बाद पहली डाउन लोकल: रविवार सुबह 4:19 बजे (CSMT-कसारा)
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रद्दीकरण
-ट्रेन संख्या 11011/11012 सीएसएमटी-धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026)
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
-ट्रेन संख्या 17611 हजूर साहिब नांदेड़ - सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को मनमाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा
- ट्रेन संख्या 17612 सीएसएमटी - हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) मनमाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी | 
अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
- ट्रेन संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) को वाया जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे से डाइवर्ट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) को वाया मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण से डायवर्ट किया जाएगा।
डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
- ट्रेन संख्या 01143-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल और ट्रेन संख्या 11001 सीएसएमटी–बल्लहारशाह एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड से डायवर्ट की जाएंगी।
- ट्रेन संख्या 12617 एर्नाकुलम-हजरत निजमुद्दीन मंगला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) वाया पनवेल-वसई रोड-सूरत-जलगांव से डायवर्ट की जाएगी। कल्याण स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और इसके बजाय भिवंडी रोड पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 12137 सीएसएमटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव से डायवर्ट की जाएगी।
- ट्रेन संख्या 12131 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-साईनगर शिर्डी से डायवर्ट किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-लोनावला-पुणे-मनमाड से डायवर्ट किया जाएगा।

Read More मुंबई : पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार