दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान

Illegal eateries on the Delhi-Mumbai Expressway were bulldozed, with 15 illegal eateries closed and 20 vehicles challaned.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों, होटलों और पार्किंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चौथी बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 15 अवैध होटल-ढाबों को बंद कराया, जबकि हाईवे पर खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किए गए।

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों, होटलों और पार्किंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चौथी बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 15 अवैध होटल-ढाबों को बंद कराया, जबकि हाईवे पर खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही 10 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए। यह अभियान एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें डीएमई स्टाफ, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सदर थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही।  

 

Read More ओमान के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय कानून पर उठे सवाल

प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसा गया।
प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी 26 अवैध ढाबों को बंद कराया जा चुका है, लेकिन रात के समय इनके दोबारा खुलने की शिकायतें मिलती रही हैं।

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों का सर्वर हैक किया: 1.24 करोड़ SMS का रिकॉर्ड मिला, फर्जी APK फाइल से करते थे हैकिंग

एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अब हर 10 दिन में नियमित कार्रवाई की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण और पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More गुवाहाटी एयरपोर्ट पर ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कार्गो टर्मिनल से 670 किलोग्राम गांजा जब्त, मरे हुए लोगों के नाम पर हो रही थी बुकिंग, 4 गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में अस्पताल लीज के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: मलाड में अस्पताल देने का झांसा देकर 6 डॉक्टरों से ₹40 लाख ठगे, चारकोप पुलिस ने दर्ज की FIR मुंबई में अस्पताल लीज के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: मलाड में अस्पताल देने का झांसा देकर 6 डॉक्टरों से ₹40 लाख ठगे, चारकोप पुलिस ने दर्ज की FIR
पाकिस्तानी हन ट्रैप का शिकार बने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर, रक्षा रहस्य शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार
उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त ही रहेंगे UPI भुगतान: PhonePe के सीईओ समीर निगम ने सर्विस चार्ज की अटकलों पर लगाया विराम
सरकार-मेटा वार्ता: सोशल मीडिया दिग्गज ने डीपफेक, CSAM और बिना लेबल वाले AI कंटेंट से निपटने के प्लान की जानकारी दी
मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रखा पक्ष— 'मराठा समुदाय को OBC के भीतर उप-श्रेणी (Sub-category) माना जा सकता है'
मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश