मुंबई: 12.40 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Fake currency worth Rs 12.40 lakh recovered, one accused arrested

मुंबई: 12.40 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अहिल्यानगर जिले के संगमनेर शहर में सोमवार को पुलिस ने 12 लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। संगमनेर पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। संगमनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक समीर वरावकर ने बताया कि शहर में एक कार संशयित अवस्था में घुम रही थी। इसकी जानकारी शहर के नागरिकों ने पुलिस को दी।

मुंबई: अहिल्यानगर जिले के संगमनेर शहर में सोमवार को पुलिस ने 12 लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। संगमनेर पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। संगमनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक समीर वरावकर ने बताया कि शहर में एक कार संशयित अवस्था में घुम रही थी। इसकी जानकारी शहर के नागरिकों ने पुलिस को दी।

 

Read More मुंबई : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बिना नाम लिए अमित शाह पर बोला हमला, पांच पॉइंट में समझिए मुद्दे

सूचना मिलते ही संगमनेर शहर पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए और चालक मयूर किशोर सिद्धपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित नकली नोटों की खेप संगमनेर में एक व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। कार में बरामद नकली नोट ब बेहद सुनियोजित तरीके से रखे गए थे।

Read More मुंबई: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि

नोटों के प्रत्येक बंडल में ऊपर और नीचे असली नोट रखे गए थे, जबकि बीच में नकली नोट रखे गए थे ताकि लेन-देन के दौरान किसी को संदेह न हो। संगमनेर सिटी पुलिस स्टेशन की टीम फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच में इस नकली नोट रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

Read More मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा

Related Posts