मुंबई: आईआईटी बॉम्बे में छात्र आत्महत्या, कारणों की तलाश जारी
Mumbai: Student commits suicide at IIT Bombay, search continues for reasons
By: Online Desk
On
महाराष्ट्र के आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 'मटेरियल साइंस' के सेकेंड ईयर के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान (20) के रूप में हुई है।
मुंबई: महाराष्ट्र के आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 'मटेरियल साइंस' के सेकेंड ईयर के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान (20) के रूप में हुई है।
पवई पुलिस स्टेशन की टीम ने छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहिल हॉस्टल नंबर चार के कमरा नंबर जी-4147 में रहता था। उसका शव पंखे से बेडशीट के सहारे लटका हुआ पाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर छानबीन शुरु कर दी है। इस मामले में अन्य छात्रों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच चल रही है।
Today's Epaper
Related Posts
Latest News
मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक Meth का जाल! ATS ने ₹9.4 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, कथित नेटवर्क का बड़ा खुलासा


