मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली

Mumbai: Comedian Raunak Rajani alleges a policeman kicked his wife during a protest in Mumbai, resulting in a fractured rib.

मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर अपनी पत्नी और अपने साथ बर्बरता का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की और मारपीट में उनकी पत्नी की पसली फ्रैक्चर हुई है. रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और घटना के कुछ फुटेज शेयर करते हुए बताया कि यह मामला 22 जुलाई 2026 का है. उनके मुताबिक, जब वह और उनकी पत्नी हिरासत में लिए जा रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी के बारे में पुलिस से सवाल कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भी जबरन हिरासत में ले लिया.

मुंबई : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर अपनी पत्नी और अपने साथ बर्बरता का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की और मारपीट में उनकी पत्नी की पसली फ्रैक्चर हुई है. रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और घटना के कुछ फुटेज शेयर करते हुए बताया कि यह मामला 22 जुलाई 2026 का है. उनके मुताबिक, जब वह और उनकी पत्नी हिरासत में लिए जा रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी के बारे में पुलिस से सवाल कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भी जबरन हिरासत में ले लिया.

 

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली

इंस्टाग्राम हैंडल पर रौनक ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी की पसली प्रदर्शन के दौरान फैक्चर हो गई है और यह चोट एक पुलिसवाले की वजह से आई है. 22 जुलाई 2026 को जब शिवाजी पार्क में पुलिस लोगों को उठा रही थी, तब मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया. आपने पुलिस वैन में हम दोनों की तस्वीरें देखी होंगी. पुलिस ने हमें पूरी ताकत से वैन के अंदर ठूंसा था, जिससे मेरी गर्दन में मोच आ गई और मेरी पत्नी के पसलियों में तेज दर्द होने लगा.’

Read More मुंबई: 'परिसीमन का आरक्षण से कोई संबंध नहीं', एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी का बयान

कॉमेडियन रौनक ने सुनाई आपबीती
रौनक ने आगे बताया, ‘हमने शुरुआत में इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया, क्योंकि सच कहूं तो पुलिस की बर्बरता के सामने बाकी लोगों ने जो झेला था, उसके आगे हमें लगा कि चलो ठीक है, जो हुआ सो हुआ. अगले दिन हम दिल्ली चले गए. जब पत्नी वापस आईं तो दर्द बिल्कुल कम नहीं हो रहा था. फिर हम डॉक्टर के पास गए, जिन्होंने एक्स-रे कराने की सलाह दी और तब जाकर पता चला कि उनकी पसली में फ्रैक्चर है.’

Read More मुंबई : जान की कीमत 7 लाख... मैंने रिपोर्ट फाड़ दी: पेड़ गिरने से बच्चे की मौत पर बोलीं मुंबई की मेयर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम