"हम जीत गए!": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया

"We won!": CJP chief Abhijit Dipak's first reaction after Dharmendra Pradhan's resignation

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे छात्र शक्ति की बड़ी जीत बताया। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने और पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की 2 नई मांगें रखी हैं।

नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा धांधली और शिक्षा सुधारों को लेकर लगातार 36 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार, 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपे जाने पर आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसे छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत करार दिया है।

​जंतर-मंतर पर समर्थकों और छात्रों के साथ जश्न मनाते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का प्रतिक्रिया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं:

Read More नवी मुंबई: कैब में महिला यात्री से छेड़छाड़ की कोशिश ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

"हम जीत गए! (We have done it.) धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह साबित करता है कि लोकतंत्र में अगर आप डरते नहीं हैं और झुकते नहीं हैं, तो किसी का भी इस्तीफा लिया जा सकता है।"

Read More महिम में नशे के खिलाफ जागरूकता की जरूरत, सबरी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाई आवाज

​जश्न के बीच 2 नई मांगें और चेतावनी

​इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद जंतर-मंतर पर छात्रों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जश्न मनाया, हालांकि अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार के समक्ष 2 नई मांगें रखीं:

Read More बिहार : पप्पू यादव का सरकार पर हमला... बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

  1. पीड़ित परिवारों को मुआवजा: NEET धांधली के तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को ₹1-1 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी जाए।
  2. पुलिसिया कार्रवाई पर एक्शन: 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दर्ज केस वापस लिए जाएं।
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा