Bombay
Mumbai 

मुंबई: क्लर्क पद की परीक्षा रद्द, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, नई तारीख होगी जारी

मुंबई: क्लर्क पद की परीक्षा रद्द, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, नई तारीख होगी जारी बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क (लिपिक) पद के लिए 16 अगस्त को आयोजित की गई ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब हाईकोर्ट प्रशासन ने परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है।बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में आई तकनीकी परेशानियों को देखते हुए परीक्षा रद्द की गई है। नई परीक्षा की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: एआई स्किल्स बढ़ाने का मौका, आईआईटी बॉम्बे ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन प्रोग्राम

मुंबई: एआई स्किल्स बढ़ाने का मौका, आईआईटी बॉम्बे ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन प्रोग्राम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  के क्षेत्र में एक नया ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम उन ग्रेजुएट्स और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो कंप्यूटिंग और एआई की एडवांस्ड स्किल्स हासिल करना चाहते हैं। आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग फैकल्टी ने इस प्रोग्राम को डिजाइन और तैयार किया है। संस्थान ने इसे अपने ‘एजुकेशन आउटरीच’ इनिशिएटिव के तहत शुरू किया है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम को संचालित करने में एड-टेक कंपनी ग्रेट लर्निंग सहयोग कर रही है।  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट टाइपिंग टेस्ट पर विवाद अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट टाइपिंग टेस्ट पर विवाद अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप छत्रपति संभाजीनगर: बांबे हाई कोर्ट में लिपिक पद के लिए आयोजित ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई उम्मीदवारों को बिना गलती के असफल घोषित कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि टेस्ट के दौरान कंप्यूटर, सर्वर और कीबोर्ड से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिससे उनकी टाइपिंग प्रभावित हुई।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : मैकडॉवेल्स और ओल्ड मंक की बिक्री पर रोक को चुनौती बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं शराब कंपनियां

मुंबई : मैकडॉवेल्स और ओल्ड मंक की बिक्री पर रोक को चुनौती बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं शराब कंपनियां देश के शराब उद्योग में लोकप्रिय ब्रांडों से जुड़ा एक अहम मामला अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है। शराब बनाने वाली कंपनियों यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड और मोहन मीकिन लिमिटेड ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI की उस कार्रवाई को चुनौती दी है, जिसके तहत उनके कुछ लोकप्रिय इंडियन-मेड फॉरेन लिकर उत्पादों के नए स्टॉक के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई गई है।
Read More...

Advertisement