उल्हासनगर : प्रेम संबंध से नाराज मां ने 20 वर्षीय बेटी की हत्या की, स्कार्फ से घोंट दिया गला
Ulhasnagar: Mother, upset over love affair, kills 20-year-old daughter, strangulates her with a scarf
मुंबई से सटे उल्हासनगर के भय्यासाहेब आंबेडकर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध का विरोध कर रही एक मां ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अमृता गरड का अपने ही इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध था। उसकी मां आशा गरड इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और किसी भी हालत में बेटी की शादी उस युवक से नहीं कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
उल्हासनगर : मुंबई से सटे उल्हासनगर के भय्यासाहेब आंबेडकर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध का विरोध कर रही एक मां ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अमृता गरड का अपने ही इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध था। उसकी मां आशा गरड इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और किसी भी हालत में बेटी की शादी उस युवक से नहीं कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष आव्हाड़ ने मीडिया को बताया कि शनिवार देर रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उस समय अमृता और उसकी मां एक कमरे में सो रही थीं, जबकि पिता और दोनों भाई दूसरे कमरे में थे। बहस के दौरान जब अमृता ने घर छोड़कर जाने की बात कही तो आशा गरड ने आपा खो दिया। आरोप है कि गुस्से में उसने बेटी के स्कार्फ से ही उसका गला घोंट दिया।
प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि विवाद के दौरान आवेश में उठाया गया कदम था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, इसलिए किसी को इसकी भनक नहीं लगी। गला घोंटने से अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी मां पूरी रात सदमे की स्थिति में बेटी के शव के पास बैठी रही। रविवार सुबह जब घटना की जानकारी परिवार को हुई तो अमृता के पिता ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां आशा गरड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ।


