मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले

Rain alert in Mumbai; Bhiwandi in a bad state after just one hour of rain, flooding streets, markets and neighborhoods

मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीती रात काफी तेज बारिश हुई, जिससे ठाणे में कई जगह जलजमाव देखने मिला. फिलहाल, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट यानी तेज बारिश की संभावना से पहले आम जनता और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

मुंबई : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीती रात काफी तेज बारिश हुई, जिससे ठाणे में कई जगह जलजमाव देखने मिला. फिलहाल, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट यानी तेज बारिश की संभावना से पहले आम जनता और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

 

Read More मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 19 साल के लड़के को 16किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ अरेस्ट किया

दूसरी ओर, बीती रात महज एक घंटे की बारिश में भिवंडी महानगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई. भिवंडी के सड़क, बाजार और मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न दिखे. बताया जा रहा है कि शहर की सड़कें दरिया बन गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गए, दुकानों में पानी घुस गया. 

Read More मुंबई: विद्याविहार एक्सीडेंट केस: जमानत रद्द होने के बाद 17 वर्षीय आरोपी फरार

बीच सड़क पर वाहन बंद पड़ने से लोगों को धक्का लगाना पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी. मुख्य बाजार इलाके तीन बत्ती, भाजी मार्केट, निजामपुरा, आमपाड़ा, खंडूपाड़ा रोड और वंजारपट्टी समेत कई इलाके जलमग्न हो गए. सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों और गलियों में भी पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

Read More मुंबई : डायरेक्टर शकील नूरानी पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 साल की एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

सबसे ज्यादा असर शहर के मुख्य बाजारों तीन बत्ती, भाजी मार्केट में देखने को मिला, जहां बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. दुकानदार अपना सामान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए. वहीं, जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद पड़ गए. वाहन चालकों को गाड़ियों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा, जबकि कई प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा.

Read More मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News