markets
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीती रात काफी तेज बारिश हुई, जिससे ठाणे में कई जगह जलजमाव देखने मिला. फिलहाल, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट यानी तेज बारिश की संभावना से पहले आम जनता और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. मुंबई : बाजारों में बिकेंगे जेल की महिला कैदियों के बनाए हुए आर्टिफिशियल गजरे, आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा अवसर
Published On
By Online Desk
झारखंड की जेलों में बंद महिला कैदी अब सिर्फ सजा नहीं काट रहीं, बल्कि अपने हुनर से नई पहचान बना रही हैं। उनके हाथों से बने आर्टिफिशियल गजरे अब मुंबई के बाजारों में बिकने की तैयारी में हैं। इससे न सिर्फ उन्हें पहचान मिल रही है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिल रहा है। झारखंड की अलग-अलग जेलों में बंद महिला कैदियों द्वारा बनाए गए आर्टिफिशियल गजरे अब मुंबई के बाजारों में अपनी जगह बनाने जा रहे हैं। इन गजरों की खासियत यह है कि ये कभी मुरझाते नहीं हैं और लंबे समय तक चलते हैं। इन्हें बस अपने पसंदीदा इत्र से महका कर बालों में लगाया जा सकता है। महिला कैदियों का कहना है कि असली फूलों के गजरे एक ही दिन में खराब हो जाते हैं, लेकिन उनके बनाए गजरे लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं। इन गजरों को बनाने के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नई दिल्ली : दीपावली से खिला कारोबार, बाजारों में उमड़ी रौनक... कारोबार 5 लाख करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद
Published On
By Online Desk
देश के बाजारों में इस बार दीपावली की रौनक कुछ अलग ही है. दुकानों में खरीदारों की भीड़ है, गलियों में ट्रैफिक बढ़ गया है और हर तरफ उत्साह का माहौल है. छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक, हर जगह लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों के मुताबिक, इस बार का त्योहारी सीजन बीते कई सालों की तुलना में ज्यादा चमकदार साबित हो रहा है. हैदराबाद के बाजारों में ग्रीन क्रैकर्स की बंपर मांग, लोग चुन रहे हैं प्रदूषण-मुक्त दिवाली
Published On
By Online Desk
शहर में इस दिवाली की रौनक कुछ खास है, बाज़ारों में ‘ग्रीन क्रैकर्स’ यानी पर्यावरण-अनुकूल पटाखों की धूम मची हुई है. ये पटाखे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते और पारंपरिक पटाखों के मुकाबले लगभग 40% कम प्रदूषण करते हैं. हैदराबाद के प्रमुख बाज़ारों जैसे बेगम बाज़ार और पुराने शहर में ग्रीन क्रैकर्स की मांग पिछले सालों के मुकाबले काफी बढ़ी है. दुकानदार बताते हैं कि लोग अब जागरूक होकर इन्हीं पटाखों को तरजीह दे रहे हैं. NEERI यानी नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रमाणित इन पटाखों की इस सीज़न में पूछताछ दोगुनी हो गई है. 
