मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित

Mumbai: Relief for passengers, operation period of special trains extended

मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल को 09 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09707 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 08 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल को 09 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09707 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 08 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

 

Read More मलबार हिल में गुजराती नेम बोर्ड हटाए गए, मनसे की शिकायत के बाद BMC की कार्रवाई

ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 25 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Read More मुंबई: राजनीतिक हलचल के बीच आसमान में मुलाकात, फड़णवीस और ठाकरे की बैठक ने बढ़ाई अटकलें

ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मी बाई नगर–श्रीगंगानगर स्पेशल को 31 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर–लक्ष्मी बाई नगर स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09708, 04828, 04728 तथा 04736 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30.06.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Read More मुंबई: 'गड्ढामुक्त सड़कें बनाने के लिए क्या 20 साल और चाहिए', बॉम्बे हाई कोर्ट की बृहन्मुंबई नगर निगम  को कड़ी फटकार