महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

Maharashtra government decides to audit blood banks

महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

मुंबई के सर जे. जे. सरकारी ब्लड बैंक में कथित खून चोरी, वित्तीय अनियमितता और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मुद्दा सोमवार को विधान परिषद में गूंजा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना बोर्डिकर ने कहा इस मामले में जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधितों की सेवा समाप्त की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कराने की घोषणा की है।

मुंबई: मुंबई के सर जे. जे. सरकारी ब्लड बैंक में कथित खून चोरी, वित्तीय अनियमितता और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मुद्दा सोमवार को विधान परिषद में गूंजा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना बोर्डिकर ने कहा इस मामले में जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधितों की सेवा समाप्त की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कराने की घोषणा की है। भाजपा की चित्रा वाघ ने एक वीडियो पेश करते हुए सदन में जे. जे. सरकारी ब्लड बैंक मुद्दा उठाया और सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने घोषणा की कि जांच में दोषी पाए जाने पर ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. हितेश पगारे और मेडिकल सोशल ऑफिसर भिसे की तुरंत सेवा समाप्त की जाएगी। उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Read More मुंबई: एमपीएससी के पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज

चित्रा वाघ ने आरोप लगाया कि चिंचपोकली में ब्लड डोनेशन कैंप से 128 ब्लड बैग में से 55 बैग गैर-कानूनी तरीके से एक प्राइवेट ब्लड बैंक में भेजे गए। प्राइवेट संस्थाओं को गैर-कानूनी फायदा पहुंचाकर सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read More BMC इंजीनियरों के Transfer-Posting में राजनीतिक दखल? RTI में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सिफारिशों का खुलासा

इस पर राज्य मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि हर ब्लड बैग पर QR कोड-बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। राज्य के सभी ब्लड बैंकों का नियमित ऑडिट किया जाएगा और ज़रूरत के हिसाब से थर्ड-पार्टी ऑडिट भी कराए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले ब्लड बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस कैंसल कर दिए जाएंगे।

Read More पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड
मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज
मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?
मुंबई : पूर्व एयर होस्टेस और उसके दोस्त को सूरत क्राइम ब्रांच ने 977 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार 
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय