मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mumbai: Mumbai administration ready to deal with monsoon, 30,000 policemen will take charge, helpline number released

मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी

लंबे इंतजार के बाद मुंबई में मॉनसून दस्तक दे दी है। इसके स्वागत में मुंबईकरों के साथ पुलिस भी जुट गई है। लेकिन, मॉनसून के दौरान होने वाले आसमानी आफत से निपटने के लिए शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी बीएमसी, एनडीआरएफ, आईएमडी और डिजास्टर के साथ तालमेल बिठाकर तैयारियां कर रखी हैं। सभी जोनल डीसीपी, रीजनल एडिशनल सीपी समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल थे।

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद मुंबई में मॉनसून दस्तक दे दी है। इसके स्वागत में मुंबईकरों के साथ पुलिस भी जुट गई है। लेकिन, मॉनसून के दौरान होने वाले आसमानी आफत से निपटने के लिए शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी बीएमसी, एनडीआरएफ, आईएमडी और डिजास्टर के साथ तालमेल बिठाकर तैयारियां कर रखी हैं। सभी जोनल डीसीपी, रीजनल एडिशनल सीपी समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल थे। 11 हजार से अधिक सरकारी सीसीटीवी कैमरे और 33 हजार से अधिक निजी सीसीटीवी कैमरों से महानगर की निगरानी रखी जाएंगी। 30000 से अधिक पुलिसकर्मियों को बारिश से निपटने के लिए लगाए जाएंगे। 

 

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर:
वर्ली स्थित ट्रैफिक मुख्यालय में भी मॉनसून के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसको लेकर जॉइंट सीपी सत्यनारायण चौधरी के मार्गदर्शन में तैयारियां चल रही हैं। व्यस्ततम मार्गों के अलावाव गिरगांव, जूहु, अक्सा, दानापानी, मढ़-मार्वे जैसे चौपाटियों पर भी ट्रैफिक पुलिस की खास मौजूदगी रहेंगी।

Read More ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़; ₹3.03 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

पुलिसकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण:
लगातार बारिश और जलजमाव से पैदा होने वाले स्थिति में अगर कोई फंस जाता है तो उन्हें अविलंब सहायता देने के लिए मुंबई पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। पुलिसकमियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा और सीपीआर देने के लिए प्रशिक्षित किया किया गया है।

Read More मुंबई  पोलिस का समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम, ‘सागर रक्षक दल’ में 1,200 से अधिक नए स्वयंसेवक शामिल

तटों पर दूरबीन टॉवर से निगरानी:
सुरक्षा व्यवस्था का पालन नहीं कर समुद्र में जाने और जान गंवाने वालों को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर तटों पर वॉचटॉवर बनाए जा रहे हैं। इससे तटीय हलचलों पर नजर रखी जाएंगी। 342 लोकल मछुआरों से बातचीत कर उन्हें पुलिस मित्र बनाकर उनकी मदद ली जाएगी। सुरक्षा रक्षकों, स्थानीय तैराकों और मछुआरों से आपात स्थिति में मदद ली जाएंगी।

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

एथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश एथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश
बिजनेस जगत की बड़ी डील: कोटक महिंद्रा बैंक खरीदेगा डॉयचे बैंक का भारत में रिटेल और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस, ₹281.7 करोड़ में हुआ सौदा
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका: सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल, विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए भरा नामांकन
महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
मुंबई: एमएसआरटीसी का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सख्त, अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम
मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी