deal
Mumbai 

मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने खत्म की विशाखा राउत की पार्षदी, उद्धव ठाकरे को करारा झटका, जानें वजह

मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने खत्म की विशाखा राउत की पार्षदी, उद्धव ठाकरे को करारा झटका, जानें वजह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव हुए अभी साल भी पूरा नहीं हुआ है और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को करारा झटका लगा है। मुंबई की मेयर रह चुकीं विशाखा राउत की सदस्यता को बीएमसी ने रद्द कर दिया है। वह दादर के वार्ड नंबर 191 से चुनी गई थीं। यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित थी। विशाखा राउत ने जो जाति प्रमाण पत्र जमा किया था। उसे अवैध घोषित किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बीएमसी ने विशाखा राउत के छह साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। पालघर में बने उनके ओबीसी सर्टिफिकेट को आमान्य घोषित किया गया था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी

मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी लंबे इंतजार के बाद मुंबई में मॉनसून दस्तक दे दी है। इसके स्वागत में मुंबईकरों के साथ पुलिस भी जुट गई है। लेकिन, मॉनसून के दौरान होने वाले आसमानी आफत से निपटने के लिए शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी बीएमसी, एनडीआरएफ, आईएमडी और डिजास्टर के साथ तालमेल बिठाकर तैयारियां कर रखी हैं। सभी जोनल डीसीपी, रीजनल एडिशनल सीपी समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल थे।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : सोनू निगम के पिता बने 'मैंगो विला' के मालिक, मुंबई के मड आइलैंड में की ₹10 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई : सोनू निगम के पिता बने 'मैंगो विला' के मालिक, मुंबई के मड आइलैंड में की ₹10 करोड़ की बड़ी डील मुंबई का मड आइलैंड, जो अब तक अपनी शांत प्राकृतिक खूबसूरती और फिल्म शूटिंग लोकेशन के तौर पर मशहूर था, अब सेलेब्रिटीज की पसंदीदा रिहायशी जगह बनता जा रहा है. इसी कड़ी में मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने मड आइलैंड में अपने लिए 10 करोड़ रुपये की आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के मुताबिक, यह डील 18 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड हुई. दस्तावेजों के अनुसार, करीब 1,197 वर्ग मीटर के इस प्लॉट के साथ ग्राउंड-प्लस-वन मंजिला रिहायशी और कमर्शियल स्ट्रक्चर भी शामिल है. इस बिल्डिंग का नाम ‘मैंगो विला’ है, जो सुचक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई :  वाशी टोल नाका पर फर्जी पार्टनरशिप डील में 80 साल के बुजुर्ग से ₹65 लाख ठगे गए

मुंबई :  वाशी टोल नाका पर फर्जी पार्टनरशिप डील में 80 साल के बुजुर्ग से ₹65 लाख ठगे गए अंधेरी पुलिस ने अरुण विनोद सिंह पर 80 साल के एक रिटायर्ड आदमी को धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने नवी मुंबई में वाशी टोल नाका चलाने में पार्टनर बनाने का वादा करके उनसे 65 लाख रुपये लिए थे। हालांकि, आरोपी ने न तो उन्हें पार्टनर बनाया और न ही पैसे लौटाए। प्राथमिकी के मुताबिक, अंधेरी ईस्ट के रहने वाले शिकायतकर्ता विश्वास हटकर एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर हुए थे और बाद में लेबर सप्लाई का बिज़नेस करते थे, जिसे उन्होंने 2014 में बंद कर दिया था। वह सिंह को 2000 से जानते थे, जब सिंह ने प्रॉपर्टी डील के लिए उनसे संपर्क किया था।
Read More...

Advertisement