कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो का एतिहासिक प्रदर्शन: अश्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Indian Judo's historic performance at the Commonwealth Games 2026: Ashmita Dey and Harsh Singh won gold medals, PM Narendra Modi congratulated

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो का एतिहासिक प्रदर्शन: अश्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

स्कॉटलैंड में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल (CWG 2026) में भारत के जूडो खिलाड़ियों अश्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे 'भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन' बताया है।

ग्लासगो/नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अश्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल कर भारत को जूडो में अब तक का सबसे बेहतरीन दिन दिया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत का पहला और एतिहासिक डबल गोल्ड है।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और इस उपलब्धि को "भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन" करार दिया।

Read More “मैं क्यों इस्तीफा दूं?” ममता बनर्जी का बड़ा बयान—हार के बाद बोलीं, ‘वोट जबरन छीने गए’

मैच का विवरण:
  • अश्मिता डे (महिला 48kg कैटेगरी): अश्मिता ने महिला 48 किग्रा वर्ग के बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में कनाडा की हेडी क्वाच (Heidi Quach) को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।
  • हर्ष सिंह (पुरुष 60kg कैटेगरी): इसके बाद पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में हर्ष सिंह ने शानदार और आक्रामक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज़ (Joshua Katz) को वज़ा-अरी (Waza-Ari 10-0) से हराकर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश:

Read More Rajya Sabha में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: BJP दो-तिहाई बहुमत के बेहद करीब, TMC टूट से बदल सकता है समीकरण

  • हर्ष सिंह के लिए: "भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन! गोल्ड मेडल जीतने पर हर्ष सिंह को बधाई। उनका जुनून और समर्पण उनके असाधारण प्रदर्शन में साफ झलक रहा है। आगामी प्रयासों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"
  • अश्मिता डे के लिए: "वाकई एक स्वर्णिम प्रदर्शन! जूडो महिला 48 किग्रा फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर अश्मिता डे पर गर्व है! यह प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और देश में जूडो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा।"

Related Posts