मुंबई : सड़क पर अचानक आ गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Mumbai: A crocodile suddenly appeared on the road, causing panic

मुंबई : सड़क पर अचानक आ गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

पवई झील के पास एक सात फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मगरमच्छ को सुरक्षित निकालकर मेडिकल जांच के बाद पवई झील के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

 

मुंबई : पवई झील के पास एक सात फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मगरमच्छ को सुरक्षित निकालकर मेडिकल जांच के बाद पवई झील के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

 

Read More खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे

इसे यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया है कि मुंबई के पवई झील के पास मोरारजी नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब सात फुट लंबा मगरमच्छ एक दरगाह के पास पहुंच गया. मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को पकड़ने में टीम लग गई.

Read More मुंबई : भारी बारिश के दौरान मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे

मगरमच्छ को बिना किसी चोट पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मगरमच्छ का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है और उसकी हालत सामान्य है. स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद उसे दोबारा उसके के लिए सुरक्षित जगह में छोड़ दिया जाएगा, यानी पवई झील के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया जाएगा. 

Read More मुंबई : राम मंदिर डोनेशन विवाद पर उद्धव ठाकरे का ‘राम रक्षा’ आंदोलन, निष्पक्ष जांच की मांग