मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

A foreign cargo ship ran aground in Mumbai's waters, causing a stir; the Coast Guard took charge.

मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में गोराई इलाके के पास स्थित मनोरी बीच के समंदर में 5 जुलाई को एक विदेशी मालवाहक जहाज पानी कम होने के कारण फंस गया। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण तीन विदेशी मालवाहक जहाज बहकर तट के करीब आ गए। इनमें से एक जहाज 'एमटी अल जाफजिया' (निकारागुआ के झंडे वाला) अपनी लंगर की चेन टूटने के कारण मनोरी द्वीप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आकर बहाव में फंस गया। राहत की बात यह है कि इस जहाज पर कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।

 

मुंबई:  मुंबई के बोरीवली वेस्ट में गोराई इलाके के पास स्थित मनोरी बीच के समंदर में 5 जुलाई को एक विदेशी मालवाहक जहाज पानी कम होने के कारण फंस गया। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण तीन विदेशी मालवाहक जहाज बहकर तट के करीब आ गए।
इनमें से एक जहाज 'एमटी अल जाफजिया' (निकारागुआ के झंडे वाला) अपनी लंगर की चेन टूटने के कारण मनोरी द्वीप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आकर बहाव में फंस गया। राहत की बात यह है कि इस जहाज पर कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।

 

Read More कुर्ला बेस्ट डिपो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, इलेक्ट्रिक बसों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों का खुलासा

खराब मौसम के कारण बह गए जहाज
पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, समंदर में मौसम बेहद खराब था और तेज हवाएं चल रही थीं। ऐसे में यह जहाज बिना क्रू के लंगर पर खड़ा था, जो चेन टूटने से बहकर मनोरी बीच के बिल्कुल पास आ फंसा।

Read More बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिला हंपबैक व्हेल का शव 

अन्य दो जहाज कौन-कौन से?
दूसरी ओर एमटी एस्फाल्ट स्टार (माली का झंडा) और एमटी स्टेलर रूबी (ईरान का झंडा) वाला ये दोनों कोलतार और तेल के टैंकर हैं। लंगर पर होने के बावजूद भारी तूफान के कारण ये दोनों भी बहकर मनोरी द्वीप से करीब 20 किलोमीटर (11 समुद्री मील) की दूरी तक आ गए।
फिलहाल ये दोनों सुरक्षित जगह पर लंगर डाले हुए हैं और इनके क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं तटरक्षक बल के जहाज 'आईसीजीएस सम्राट', 'सागर प्रहरी' और इमरजेंसी जहाज 'वॉटर लिली' को मौके पर निगरानी और मदद के लिए तैनात किया गया है।

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय मछुआरों ने दी पुलिस को सूचना
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई का मनोरी बीच का इलाका काफी पथरीला है और हवाएं बहुत तेज थीं। स्थानीय मछुआरों ने जब इस विशालकाय जहाज को तट के इतने पास देखा, तो उन्हें समझ आ गया कि किसी छोटी नाव के लिए वहां जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने तुरंत गोराई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और कोस्ट गार्ड ने मोर्चा संभाला।

Read More मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया