ran
Mumbai 

मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा मुंबई के बोरीवली वेस्ट में गोराई इलाके के पास स्थित मनोरी बीच के समंदर में 5 जुलाई को एक विदेशी मालवाहक जहाज पानी कम होने के कारण फंस गया। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण तीन विदेशी मालवाहक जहाज बहकर तट के करीब आ गए। इनमें से एक जहाज 'एमटी अल जाफजिया' (निकारागुआ के झंडे वाला) अपनी लंगर की चेन टूटने के कारण मनोरी द्वीप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आकर बहाव में फंस गया। राहत की बात यह है कि इस जहाज पर कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।  
Read More...
National 

नई दिल्ली : मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने लोगों से जुड़ने की अपील की, जयराम रमेश बोले- सरकार ने योजना पर चलाया बुलडोजर

नई दिल्ली : मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने लोगों से जुड़ने की अपील की, जयराम रमेश बोले- सरकार ने योजना पर चलाया बुलडोजर देशभर में बीते कुछ दिनों से 'मनरेगा' योजना के नाम को लेकर खूब चर्चा चल रही है। इसका बड़ा कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को हटाकर नई योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना लाना है। इसके बाद से कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि सरकार ने इस योजना पर बुलडोजर चला दिया है, जबकि यह योजना देश के करोड़ों गरीब और ग्रामीण लोगों की रोजी-रोटी का सहारा है।
Read More...
National 

नई दिल्ली : फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी; 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले

नई दिल्ली : फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी; 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले गाजियाबाद के कवि नगर में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जैन इस वक्त न्यायिक हिरासत में है और कवि नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हर्षवर्धन जैन के पास कथित तौर पर 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले हैं। वह पिछले 10 साल में करीब 40 देशों की यात्रा कर आया है। उसने केवल यूएई की ही 30 से अधिक बार यात्रा की है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उसे हिरासत में लेने की तैयारी है।
Read More...
Maharashtra 

लोनावला के जंगल में घर से भागी महिला से दुष्कर्म

लोनावला के जंगल में घर से भागी महिला से दुष्कर्म पति से झगड़े के बाद घर छोड़कर गई महिला के साथ लोनावला के पास जंगल में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुणे पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय व्यक्ति को दुष्कर्म के दो दिन बाद पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के मावल तहसील में रहने वाली 33 साल की पीड़िता अपने पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी। उस समय भारी बारिश हो रही थी। मौका देखकर अज्ञात व्यक्ति महिला को सुनसान वन क्षेत्र में ले गया और उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
Read More...

Advertisement