नई दिल्ली : फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी; 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले

New Delhi: Harshvardhan Jain, who ran a fake embassy, arrested; 12 diplomatic passports recovered

नई दिल्ली : फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी; 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले

गाजियाबाद के कवि नगर में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जैन इस वक्त न्यायिक हिरासत में है और कवि नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हर्षवर्धन जैन के पास कथित तौर पर 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले हैं। वह पिछले 10 साल में करीब 40 देशों की यात्रा कर आया है। उसने केवल यूएई की ही 30 से अधिक बार यात्रा की है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उसे हिरासत में लेने की तैयारी है।

नई दिल्ली : गाजियाबाद के कवि नगर में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जैन इस वक्त न्यायिक हिरासत में है और कवि नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हर्षवर्धन जैन के पास कथित तौर पर 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले हैं। वह पिछले 10 साल में करीब 40 देशों की यात्रा कर आया है। उसने केवल यूएई की ही 30 से अधिक बार यात्रा की है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उसे हिरासत में लेने की तैयारी है।

 

Read More ठाणे में अवैध रूप से रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मामला दर्ज 

इन देशों में जा चुका है जैन
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हर्षवर्धन जैन ने यूके, यूएई, मॉरीशस, तुर्की, फ्रांस, इटली, बुल्गारिया, कैमरून, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, श्रीलंका और बेल्जियम जैसे देशों का दौरा किया था। दरअसल हर्षवर्धन जैन ने गाजियाबाद के बेहद पॉश इलाके कवि नगर में एक किराए की कोठी ले रखी थी। यहां वह अलग-अलग फर्जी देशों के नाम पर दूतावास चलाता था। उसने खुद को ऐसे-ऐसे देशों का राजनयिक बता रखा था, जो असल में दुनिया में कहीं है ही नहीं।

Read More मुंबई: टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज गिरफ्तार 

कोठी में वेस्टआर्कटिका, सेबोर्गा, लाडोनिया और पाउलोविया के नाम पर दूतावास बनाए गए थे। यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई के मुताबिक, आरोपी हर्षवर्धन जैन विदेश की कंपनियों में संपर्क होने का दावा करता था और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने में माहिर था। वह अक्सर कई खाड़ी और यूरोपीय देशों का दौरा करता था, जिससे इन फर्जी कंपनियों का संचालन किया जा सके। एक रिपोर्टे के मुताबिक, कई कंपनियों में वह खुद को सेक्रेटरी बताता था, जबकि कुछ में खुद को ही डायरेक्टर बनाया हुआ था। उसके पास भारत में 12, दुबई में 5, लंदन में 2 और मॉरीशम में एक बैंक अकाउंट मिला है। जैन के तार तुर्किए नागरिक सैयद एहसान अली के साथ 20 करोड़ के कथित वित्तीय लेन-देन से भी जुड़ रहे हैं।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत