मुंबई पुलिस ने 24 लाख का सोना चोरी की घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की

Mumbai Police cracks gold theft case worth Rs 24 lakh

मुंबई पुलिस ने 24 लाख का सोना चोरी की घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की

मुंबई पुलिस ने सोने की चोरी की एक बड़ी घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुंबई के सर जे जे मार्ग पुलिस ने घर से 20 तोला सोना चोरी करने वाले एक आरोपी इरशाद कल्लू खान (22) को लगातार सात दिन तक चार राज्यों में पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का पूरा 200 ग्राम (24 लाख रुपये मूल्य) का सोना भी बरामद कर लिया है।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने सोने की चोरी की एक बड़ी घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुंबई के सर जे जे मार्ग पुलिस ने घर से 20 तोला सोना चोरी करने वाले एक आरोपी इरशाद कल्लू खान (22) को लगातार सात दिन तक चार राज्यों में पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का पूरा 200 ग्राम (24 लाख रुपये मूल्य) का सोना भी बरामद कर लिया है। यह घटना 29 नवंबर को नागपाड़ा स्थित आफिया हाइट्स में हुई थी शिकायतकर्ता यूसुफ इब्राहिम कसमनी के घर में इंटीरियर का काम चल रहा था और घर के सभी दरवाजे खुले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेडरूम के लकड़ी के कपाट में रखे 200 ग्राम के सोने के बार चोरी कर लिए। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

 

Read More मुंबई: गैंगस्टर छोटा राजन के एक गुर्गे ने बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

कैसे पुलिस को मिला सुराग?
तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में काम पर आए एक मजदूर पर संदेह गया। जांच में उसका मोबाइल बंद मिला और आधार कार्ड भी फर्जी निकला। जब पुलिस उसके कमरे पर पहुंची तो पता चला कि वह अपना सामान बेचकर गांव भाग गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर के नेतृत्व में टीम यूपी के बांदा जिले रवाना हुई। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी वहां भी नहीं पहुंचा था,आपराधिक छवि वाला आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और मोबाइल बंद रखकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

Read More मुंबई: कोल्डप्ले देखने पहुंचे 45,000 लोग; ट्रैफिक हो गया स्लो 

जीजा के फोन ने बताई लोकेशन
पुलिस टीम ने आरोपी की बहन और जीजा का फोन सर्विलांस पर रखा जिससे पुलिस को पता चला कि वह कानपुर की तरफ जाने वाला है। पुलिस ने लगातार सात दिन तक चार राज्यों में उसका पीछा जारी रखा।8 दिसंबर की सुबह गुप्त सूत्रों से पीएसआई प्रशांत नेरकर को सूचना मिली कि आरोपी कानपुर–मतोंध हाईवे से गुजर रही एक बस में है। पुलिस ने बस रोकी तो आरोपी खिड़की से कूदकर झाड़ियों में भागने लगा, तभी आरोपी एक ऑटो से टकराकर गिरा गया जिसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पेशे से पेंटर आरोपी बांदा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। तफ्तीश टीम में उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर, हवलदार तडवी, पुलिस शिपाई घाडगे, कोलपुसे, शेवरे, डावरे और चौधरी शामिल थे।

Read More नवी मुंबई : कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा