नासिक : प्रदर्शनकारी किसानों ने नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग अवरुद्ध किया

Nashik: Protesting farmers block Mumbai-Agra highway in Nashik

नासिक : प्रदर्शनकारी किसानों ने नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग अवरुद्ध किया

प्याज और मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसान पिछले चार दिनों से चांदवड स्थित कृषि उपज बाजार समिति परिसर में दो फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

नासिक : प्याज और मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसान पिछले चार दिनों से चांदवड स्थित कृषि उपज बाजार समिति परिसर में दो फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

 

Read More मुंबई : ईरान में संघर्ष से महाराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है : नाना पटोले

अधिकारियों ने बताया कि किसानों द्वारा व्यस्त सड़क को अवरूद्ध किए जाने के बाद, जिले के मालेगांव बाहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

Read More मुंबई ; लोकल में बढ़ती भीड़; सेंट्रल रेलवे ने करीब 800 दफ्तरों को चिट्ठी भेजकर ऑफिस टाइम में बदलाव करने की अपील 

मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात का आश्वासन दिया और उनसे प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 

Read More मुंबई: शक्तिपीठ हाईवे बनाने के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों को देने के लिए पैसे नहीं हैं - हर्षवर्धन सपकाल