महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra: What Chief Minister Devendra Fadnavis said regarding the matter of a threat to the life of Deputy Chief Minister and Party President Sunetra Pawar from Rupali Chakankar.

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मीडिया द्वारा इस शिकायत के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पुलिस और SIT हर शिकायत को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा, “जो भी शिकायत प्राप्त हुई है, उसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। अशोक खरात मामले की जांच पहले से ही निष्पक्ष तरीके से चल रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांची जाएगी और कानून के दायरे में जो भी उचित होगा, वही कार्रवाई की जाएगी।” फडणवीस ने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी वीआईपी या जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की राजनीति में अशोक खरात (भोंदू बाबा) मामले ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। इस मामले में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जहाँ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बीड जिले के एक व्यक्ति ने विशेष जांच दल (SIT) को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा है। इस सनसनीखेज दावे के बाद राज्य के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया द्वारा इस शिकायत के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पुलिस और SIT हर शिकायत को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा, “जो भी शिकायत प्राप्त हुई है, उसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। अशोक खरात मामले की जांच पहले से ही निष्पक्ष तरीके से चल रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांची जाएगी और कानून के दायरे में जो भी उचित होगा, वही कार्रवाई की जाएगी।” फडणवीस ने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी वीआईपी या जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

विवाद की जड़ नासिक का वह मामला है जहाँ अशोक खरात पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में रूपाली चाकणकर के साथ खरात की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

बीड के शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि अशोक खरात प्रकरण में फँसने के बाद रूपाली चाकणकर और सुनेत्रा पवार के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चाकणकर, सुनेत्रा पवार के खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। SIT फिलहाल इस शिकायत की सत्यता की जांच कर रही है कि क्या यह वाकई सुरक्षा से जुड़ा मामला है या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण लगाया गया आरोप।

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान