दिल्ली : शंकर महादेवन को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित 

Delhi: Shankar Mahadevan honoured by senior officers of the Indian Army

दिल्ली : शंकर महादेवन को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित 

नेशनल अवार्ड विनिंग सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन की गायिकी का आज हर कोई कायल है। उनके संगीत ने न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई है और इसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में शंकर महादेवन को दिल्ली में एक खास सम्मान मिला। संगीतकार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया। यह सम्मान शंकर ने उन गानों को समर्पित किया, जिनके जरिए उन्होंने देश के बलिदान और शौर्य को आम लोगों तक पहुंचाया है।

दिल्ली : नेशनल अवार्ड विनिंग सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन की गायिकी का आज हर कोई कायल है। उनके संगीत ने न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई है और इसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में शंकर महादेवन को दिल्ली में एक खास सम्मान मिला। संगीतकार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया। यह सम्मान शंकर ने उन गानों को समर्पित किया, जिनके जरिए उन्होंने देश के बलिदान और शौर्य को आम लोगों तक पहुंचाया है।

 

Read More मुंबई में मौसम ने करवट ली; न्यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Read More कुर्ला में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित

सम्मान मिलने के बाद शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "ये मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था, जब मुझे दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मान दिया। मेरे संगीत के माध्यम से हमारे जवानों की भावना और उनके त्याग को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश को सम्मान मिला, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ये पल मैं मेरी जिंदगीभर नहीं भूलूंगा।

Read More मुंबई : तीन दिन बाद कुर्ला स्टेशन से शुरू हुई बेस्ट बस सेवा...

उन्होंने आगे लिखा, "मैं भारतीय सेना के नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ अमरप्रीत सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का तहे दिल से धन्यवाद कहता हूं। शंकर महादेवन ने खास धन्यवाद रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को भी किया। उन्होंने लिखा, "एक खास धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र और प्रेरणा रहे रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को, जिन्होंने यह संभव किया। मेरे लिए देश का जवान भगवान के समान है। शंकर महादेवन को सॉन्ग तारे जमीन पर और 1998 के इंडी-पॉप एल्बम 'ब्रेथलेस' के लिए जाना जाता है। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं। संगीतकार ने हाल ही में मुंबई में रेस्टोरेंट्स की एक श्रृंखला शुरू की।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : 17 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ मदद के लिए चिल्लाने पर चलती गाड़ी से धक्का देने के आरोप में ऑटो रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार  मुंबई : 17 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ मदद के लिए चिल्लाने पर चलती गाड़ी से धक्का देने के आरोप में ऑटो रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार 
दिल्ली : शंकर महादेवन को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित 
मुंबई : मेंटेनेंस के काम की वजह से 12 दिसंबर को जोगेश्वरी और अंधेरी ईस्ट में पानी की सप्लाई नहीं 
मुंबई : 65 करोड़ रुपये के डीसिल्टिंग स्कैम के आरोपी केतन कदम को दो हफ़्ते के लिए अंतरिम ज़मानत
मुंबई : पुलिसवालों को गाली देने और सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में महिला के खिलाफ FIR दर्ज 
मुंबई : मंत्री पंकजा मुंडे के पर्सनल असिस्टेंट अनंत गर्जे से जुड़े हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस की गहरी जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई