मुंबई :  सावधान! 29 जुलाई तक 15% कम रहेगी पानी की सप्लाई

Mumbai: Beware! Water supply will be reduced by 15% until July 29.

मुंबई :  सावधान! 29 जुलाई तक 15% कम रहेगी पानी की सप्लाई

मुंबई के कई इलाकों में 29 जुलाई तक पानी की सप्लाई में कटौती देखने को मिल सकती है. यह कटौती करीब 15% तक हो सकती है. दरअसल, BM द्वारा *पांजरापूर मुंबई-3 पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत और उपकरण बदलने का काम किया जा रहा है. 

मुंबई : मुंबई के कई इलाकों में 29 जुलाई तक पानी की सप्लाई में कटौती देखने को मिल सकती है. यह कटौती करीब 15% तक हो सकती है. दरअसल, BM द्वारा *पांजरापूर मुंबई-3 पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत और उपकरण बदलने का काम किया जा रहा है. 

 

Read More मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल

पानी में कटौती का कारण?
बीएमसी के जल विभाग ने जानकारी दी है कि पंपिंग स्टेशन पर लगे पुराने हाई टेंशन कंट्रोल पैनल हटाकर उनकी जगह नए, आधुनिक और ज्यादा बेहतर पैनल लगाए जा रहे हैं. यह काम 28 जुलाई सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो 29 जुलाई सुबह 5 बजे तक चलेगा. यानी यह काम करीब 20 घंटे तक जारी रहेगा.
बताया जा रहा है कि 10 पुराने कंट्रोल पैनलों में से पहले चरण में 4 पैनल बदले जाएंगे. काम पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हो, इसलिए मुंबई-3 पंपिंग स्टेशन को करीब 20 घंटे के लिए बंद रखना पड़ेगा.

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग

कौन-कौन से इलाके प्रभावित?
पंपिंग स्टेशन बंद रहने की वजह से पांजरापूर से भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी की सप्लाई भी बंद रहेगी. इसी कारण मुंबई शहर, पश्चिमी उपनगर और पूर्वी उपनगर के कुछ इलाकों में करीब 15% पानी की सप्लाई कम रह सकती है.BMC ने लोगों से अपील की है कि वे सोच-समझकर पानी का इस्तेमाल करें और नगर निगम का पूरा सहयोग करें.

Read More मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती