मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

Heavy rains resume in Mumbai, with the possibility of a thunderstorm; IMD issues a red alert.

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

मानसूनी बारिश जारी है. बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में तेज बरसात के साथ बहुत तेज हवाएं चल रही है, अगर आप छतरी लेकर निकल रहे है तो भी इस बरसात में हाल बुरा होने वाला है. शहर में बारिश के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई हैं. 

मुंबई : मानसूनी बारिश जारी है. बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में तेज बरसात के साथ बहुत तेज हवाएं चल रही है, अगर आप छतरी लेकर निकल रहे है तो भी इस बरसात में हाल बुरा होने वाला है. शहर में बारिश के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई हैं. 

 

Read More मुंबई : भारी बारिश के दौरान मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे

ऊंची-ऊंची इमारत धुंध की चादर में लिपटी है दिखाई दे रही हैं. ऐसे में नगर निगम ने अपील की है कि बहुत आवश्यक ह तो ही घर से निकले अन्यथा अपनी और परिवार की सुरक्षा देखते हुए ना निकलें.  मुंबई के कोस्टल रोड से इस वक्त बहुत तेज हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी रखा है.  वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें उठने) की भी चेतावनी जारी की है. रविवार (5 जुलाई) को 4.19 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जो दोपहर लगभग 3:22 बजे अपने चरम पर होंगी.
विभाग के अनुसार, आज राज्य के उत्तरी कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. 

Read More मुंबई : रेड अलर्ट के बीच एक लैपटॉप ने दिखाई मुंबई की मानसून वाली बेबसी

इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Read More मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

मंबई में कहं सबसे अधिक हुई बारिश
BMC ने उन इलाकों की रिपोर्ट साझा की है 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 5 जुलाई सुबह 7 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंबई के शहर इलाके के मांडवी फायर स्टेशन में 255.8 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 250.2 मिमी, बी वार्ड ऑफिस में 244.6 मिमी और मेननवाड़ा फायर स्टेशन में 241.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

Read More मुंबई : अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की अब कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट

वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर के अंधेरी फायर स्टेशन में 252.6 मिमी, अंधेरी के चकाला म्यूनिसिपल स्कूल में 248.8 मिमी, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे म्यूनिसिपल स्कूल में 247.6 मिमी, गोरेगांव के आरे कॉलोनी म्यूनिसिपल स्कूल में 247 मिमी और के वेस्ट वार्ड ऑफिस में 243.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, मंबई के पूर्वी उपनगर के विक्रोली वेस्ट स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में सबसे अधिक 306.6 मिमी बारिश दर्ज गई. वहीं, विक्रोली के टैगोर नगर म्यूनिसिपल स्कूल में 298.2 मिमी, पसपोली पवई म्यूनिसिपल स्कूल में 284 मिमी, विक्रोली फायर स्टेशन में 283.6 मिमी और भांडुप कॉम्प्लेक्स में 273 मिमी बारिश दर्ज की गई.