मुंबई-टू-चंबा कुरियर से नशे की सप्लाई, मुख्य सरगना गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़

Drugs were supplied through a Mumbai-to-Chamba courier, with the main kingpin arrested.

मुंबई-टू-चंबा कुरियर से नशे की सप्लाई, मुख्य सरगना गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़

हिमाचल प्रदेश मे अवैध नशा पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस कई तरह की अभियान चला रही है. वहीं, दूसरी ओर नशे के सौदागर नए-नए तरीके ढूंढ कर नशा सप्लाई करने में जुटे हैं. इसी तरह का एक मामला चंबा जिला से सामने आया है. जहां नशे के सौदागरों ने मुंबई से कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित दवाइयां चंबा भेजते थे. मामले का चंबा दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने भंडाफोड़ किया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर चंबा लाया है. 

मुंबई : हिमाचल प्रदेश मे अवैध नशा पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस कई तरह की अभियान चला रही है. वहीं, दूसरी ओर नशे के सौदागर नए-नए तरीके ढूंढ कर नशा सप्लाई करने में जुटे हैं. इसी तरह का एक मामला चंबा जिला से सामने आया है. जहां नशे के सौदागरों ने मुंबई से कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित दवाइयां चंबा भेजते थे. मामले का चंबा दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने भंडाफोड़ किया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर चंबा लाया है. 

 

Read More वैश्विक तनाव और मजबूत डॉलर का असर: अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों पर रहेगा दबाव, विशेषज्ञों ने जताई संभावना

मुंबई से चंबा के लिए ड्रग्स सप्लाई
मुंबई से चंबा तक जुड़े ड्रग्स चेन का भंडाफोड़ करने के लिए पिछले लंबे समय से दवा निरीक्षक द्वारा प्लानिंग की जा रही थी. चंबा दवा निरीक्षक लवली ठाकुर के अनुसार, कुछ माह पहले किसी मेडिकल शॉप से बैन दवाइयां दवा निरीक्षक द्वारा पकड़ी गई थी. उसके पीछे के तार भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा था. जांच में पता चला कि चंबा में नशील दवाइयां का सप्लाई कुरियर के माध्यम से किया जा रहा और इसके तार मुंबई से जुड़े थे. 

Read More एथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश

कुरियर से भेजी जाती थी प्रतिबंधित दवाइयां
जिस सप्लायर को मुंबई से पकड़ा गया है. वो प्रतिबंधित दवाइयां की सप्लाई कुरियर के माध्यम से चंबा पहुंचाने के लिए करता था. यह काम काफी लंबे समय से चल रहा था. इस कार्य को रोकने के लिए दवा निरीक्षक ने पहले उसके सहयोगी को पकड़ा और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद मामले में मुख्य सप्लायर को मुंबई से पकड़ने के बाद चंबा लाया गया है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

Read More पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद

मुंबई से पकड़ा गया मुख्य सरगना मोहमद अहमद
प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मुख्य सरगना मोहम्मद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मोहम्मद अहमद नशीली दवाइयां को कुरियर के माध्यम से चंबा में सप्लाई करता था. मामले में स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें पुलिस का भी अहम योगदान रहा. 

Read More मुंबई : 200 एजेंट, 400 टिकट: मुंबई में चल रहा रहा था वीआईपी कोटे का काला कारोबार

2025 में मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई थी नशीली दवाइयां
दरअसल, साल 2025 में स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के स्थित जुलाखड़ी में एक दवा स्टोर से नशीली दवाइयां का जखीरा पकड़ा था. इसके बाद जब जांच की धारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ाया गया तो दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने कई पहलू पर जांच की और अंत में इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला मोहम्मद अहमद पाया गया. ऐसे में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महाराष्ट्र मतदाता सूची संशोधन: 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप सूची, 27 अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट महाराष्ट्र मतदाता सूची संशोधन: 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप सूची, 27 अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट
सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाला: ₹18 करोड़ की चोरी के आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल के खातों का ऑडिट शुरू
नितिन गडकरी और उनके परिवार के खिलाफ 'घृणास्पद' पोस्ट पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तुरंत हटाने के दिए आदेश
PM वीडियो टेकडाउन और CSAM मुद्दे पर MeitY सख्त: इलेक्ट्रॉनिक्स-IT सचिव S. कृष्णन से मिली Meta की ग्लोबल टीम
NEET आंदोलन के बाद अब E20 पेट्रोल पर हमलावर CJP: अभिजीत दिपके ने कोर टीम की बुलाई आपात बैठक, बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी!
ठाणे: लंबित मामलों के समाधान के लिए 12 सितंबर को लोक अदालत