मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Mumbai: 3 arrested, including a cricketer, in sextortion and extortion case, major police action

On
मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया, जबकि उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरखंदा खान (30) और उसके भाई बाजिल खान (27) के रूप में हुई है. 

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया, जबकि उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरखंदा खान (30) और उसके भाई बाजिल खान (27) के रूप में हुई है. 

 

Read More मुंबई: अशोक खरात को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिकायतकर्ता कोलाबा का रहने वाला 28 वर्षीय व्यवसायी है. वर्ष 2024 में पश्चिमी उपनगर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात फरखंदा खान से हुई थी. मोबाइल चैट के जरिए दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उससे अश्लील बातचीत शुरू की. बाद में फरखंदा ने उसे अपने सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी और भाई बाजिल खान से भी मिलवाया.

Read More भिवंडी के 51 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ब्लैकमेल कर 23.61 लाख रुपये करवाए ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में फरखंदा ने आर्थिक जरूरत का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से पैसे मांगे. मना करने पर उसने निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी. दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2024 से 13 जनवरी 2026 के बीच 32 बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 23.61 लाख रुपये फरखंदा के खाते में ट्रांसफर किए. 

Read More मुंबई : ड्रग्स को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, कमिश्नर देवन भारती बोले- 'किसी को नहीं बख्शेंगे'

जनवरी 2026 में आरोपियों 40 लाख रुपये कराए ट्रांसफर
जांच में सामने आया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा उद्दीन इम्तियाज वानी के खाते में ट्रांसफर किया गया. वहीं कुछ रकम फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के बैंक खाते में भी भेजी गई. इसके अलावा वानी और बाजिल खान ने भी शिकायतकर्ता को उसकी चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा करते हुए धमकाया और जेल भेजने की चेतावनी दी. इन धमकियों के चलते जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता ने आरोपियों को अतिरिक्त 40 लाख रुपये और ट्रांसफर किए. 

Read More मुंबई :‘भारत टैक्सी’ की हुई शुरुआत, कमीशन का खेल खत्म, पीयूष गोयल बोले- ड्राइवर बनेंगे मालिक

जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहली ट्रांजैक्शन अप्रैल 2024 में 20,000 रुपये की थी. फरखंदा खान दिल्ली एनसीआर के अंकुर विहार इलाके की निवासी है, जबकि उद्दीन वानी जम्मू-कश्मीर के खलापुर और बाजिल खान नूरखाव गांव के रहने वाले हैं. 

पुलिस कर रही मामले में आगे की जांच
शिकायत के आधार पर वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 308(6), 351(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 61(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

 

 

 

 

 

 

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर
मानखुर्द इलाके के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के किनारे स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अचानक आग...
मुंबई : महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई : संजय निरुपम की परिवहन मंत्री को चिट्ठी, मराठी अनिवार्यता पर करें विचार
मुंबई, द‍िल्‍ली, बंगलूरू वाले क‍ितने टेंपरेचर पर चलाएं एसी? हर शहर के लिए अलग है सेटिंग
मुंबई-टू-चंबा कुरियर से नशे की सप्लाई, मुख्य सरगना गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़
मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
मुंबई : दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल