including
National 

कांगो में बड़ा विमान हादसा... 2 सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत !

कांगो में बड़ा विमान हादसा... 2 सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत ! सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के क्रू मेंबर भी हादसे में मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह किकविट से राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था. इसी दौरान केन्गे में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा... बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत !

मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा...  बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत ! गणेशोत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के पास हुई, जहां पीने के पानी का एक अस्थायी स्टॉल लगाया गया था। बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) से मिली जानकारी के अनुसार, स्टॉल पर बिजली का करंट महसूस किया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड ने बिजली सप्लाई बंद कर दी और उस इलाके की घेराबंदी कर दी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल महाराष्ट्र में खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकराम मुंढे की कार्रवाई के बाद अब पश्चिम रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कार्रवाई के तहत बांद्रा स्टेशन की 11 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा ग्रांट रोड की 4, लोअर परेल की 3, चरनी रोड की 2 और मरीन लाइंस की 2 दुकानों समेत कुछ अन्य स्टेशनों के स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार, अब दूसरे स्टेशनों के खाने-पीने के स्टॉल भी पश्चिम रेलवे के रडार पर हैं और उनकी जल्द जांच की जा सकती है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार मुंबई के बांद्रा पूर्व से 2050 ग्राम मेथामफेटामाइन और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की गई है। मुंबई से जब्त ड्रग्स की कीमत 4,00,00,000 रुपए और ग्रेटर नोएडा से जब्त ड्रग्स की कीमत 5,40,00,000 रुपए बताई जा रही है।  कुल मिलाकर 9,40,00,000 रुपए की जब्त की गई और ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया। इस मामले में एक इजरायली पुरुष और दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।   
Read More...

Advertisement