मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

Three people killed in separate attacks in Mumbai within 48 hours, investigation underway

मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

पिछले 48 घंटे में शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए घातक हमलों की अलग-अलग घटनाओं में एक वरिष्ठ नागरिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दादर, माटुंगा और खेरवाड़ी में हुई घटनाओं में 28 वर्षीय युवक पर बर्बर हमला, एक वरिष्ठ नागरिक से पार्किंग को लेकर विवाद और चाकू मारे जाने की वारदात शामिल हैं।

मुंबई : पिछले 48 घंटे में शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए घातक हमलों की अलग-अलग घटनाओं में एक वरिष्ठ नागरिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दादर, माटुंगा और खेरवाड़ी में हुई घटनाओं में 28 वर्षीय युवक पर बर्बर हमला, एक वरिष्ठ नागरिक से पार्किंग को लेकर विवाद और चाकू मारे जाने की वारदात शामिल हैं।

 

Read More मुंबई : जमीन विवाद में मंत्री प्रताप सरनाईक पर मामला दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि दादर में रविवार को नाको सयाजी वाडी इलाके में अंकुश आंबेकर की एक गिरोह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
आंबेकर का कथित आरोपियों में से एक गौरव सनस से विवाद था। जब वह एक दोस्त से मिलने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनको रोककर उनकी पत्नी की मौजूदगी में उन पर बेरहमी से हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और परेल के केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More मुंबई : हाई कोर्ट  ने बढ़ाया मुआवजा, समुद्री इंजीनियर के परिवार को 1.31 करोड़ देने का आदेश

पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दादर पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इसी तरह की एक अन्य घटना में, सोमवार को दादर टाटा ब्रिज के पास पार्किंग विवाद के चलते हुए हमले में वरिष्ठ नागरिक नरेश वाघेला की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वाघेला ने वाहन को खड़ा करने के तरीके पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते आरोपियों साहिल घड़गे और शाहबाज शेख के साथ उनकी बहस हो गई।

Read More दक्षिण और मध्य मुंबई में पानी सप्लाई प्रभावित, बड़ी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी

पुलिस के अनुसार, कहासुनी बढ़ गई और दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर वाघेला पर उनकी पत्नी के सामने हमला किया। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Read More मुंबई में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट का असर; जानिए नए रेट