People
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई के कुर्ला में क्रेन गिरने से 11 लोग घायल, दो मकानों और रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को भी नुकसान
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
Published On
By Online Desk
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, 163 लोग बने शिकार
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच अब तक 163 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ठाणे नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से कुत्ते के काटने के मामले सामने आए हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अब तक कुल 58 डॉग बाइट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को अकेले रुक्मिणीबाई अस्पताल में कुत्ते के काटने के 17 मामले सामने आए। अचानक बढ़ी घटनाओं को देखते हुए नगर निगम की डॉग कैचर टीम को संबंधित इलाके में भेजा गया। 
