मुंबई : मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

Mumbai: Cylinder blast in Malavani chawl, 7 people injured, panic spreads in the entire area.

मुंबई : मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां मलाड इलाके में मंगलवार को सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग एकदम से सहम गए। कुछ देर तक तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

मुंबई : इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां मलाड इलाके में मंगलवार को सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग एकदम से सहम गए। कुछ देर तक तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। नगर निकाय अधिकारियों ने घायलों के बारे में जानकारी दी। सभी घायलों की हालत गंभीर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।   

 

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
अधिकारियों ने बताया कि मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में भारत माता स्कूल के पास यह धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह धमाका हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना के बाद से लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।  

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

पुणे में भी सिलेंडर ब्लास्ट
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुणे के दौंड शहर के पास एक होटल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। इस घटना में दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोपहर 12:30 बजे होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल हुए दस श्रमिकों में से पांच उस वक्त रसोई में थे।" उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक प्रवासी हैं। पुलिस ने कहा, "विस्फोट का सटीक कारण ज्ञात नहीं है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।" 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया