महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

IndiGo flight makes emergency landing after woman's death

महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

 

Read More मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की सुशीला देवी मुंबई से विमान में सवार हुई थीं और उड़ान के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान ने रात करीब 10 बजे चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सा टीम ने महिला की जांच की लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध