मुंबई : पुलिस ने तीन लड़कियों के खिलाफ 20 वर्षीय लड़की का बाल काटने का केस दर्ज
Mumbai: Police register case against three girls for cutting hair of 20-year-old girl
वर्सोवा पुलिस ने 20 और 21 साल की आयु की तीन लड़कियों के खिलाफ 20 वर्षीया एक लड़की का बाल काटने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लड़कियों ने पीड़ित लड़की के घर में घुसकर कथित तौर उसका बाल काटा और पूरी घटना का विडियो रिकॉर्ड कर उसके वायरल करने की धमकी दी। वर्सोवा पुलिस पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपी लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई : वर्सोवा पुलिस ने 20 और 21 साल की आयु की तीन लड़कियों के खिलाफ 20 वर्षीया एक लड़की का बाल काटने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लड़कियों ने पीड़ित लड़की के घर में घुसकर कथित तौर उसका बाल काटा और पूरी घटना का विडियो रिकॉर्ड कर उसके वायरल करने की धमकी दी। वर्सोवा पुलिस पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपी लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए पीड़िता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। पीड़िता एक बिल्डर की बेटी बताई जा रही है।
क्या है मामला?
वर्सोवा पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसकी घरेलू नौकरानी वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट में थीं। पीड़िता के माता-पिता एक पारिवारिक समारोह के लिए बाहर गए हुए थे। इस दौरान पीड़िता की कॉलेज की 21 वर्षीया दोस्त श्वेता (बदला हुआ नाम) और उसकी अन्य दो साथी उसके घर आए और डोरबेल बजाने लगी। दरवाजा खोलते ही तीनों अंदर घुस गई और कथित तौर पर पीड़िता का बाल काटने लगी। इस दौरान श्वेता की दोनों सहेलियां अपने मोबाइल पर बाल काटने के सीन को शूट करने लगी। पीड़िता जब मदद के लिए चिल्लाई, तो श्वेता ने धमकी दी कि वह सोशल मीडिया पर उसके बाल काटने का विडियो पोस्ट कर देगी, जिससे उसका इमेज खराब हो जाएगा।
क्यों हुआ विवाद?
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि कुछ समय पहले वह एक कॉमन दोस्त के जरिए श्वेता के बॉयफ्रेंड के संपर्क में आई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में श्वेता को उस पर शक होने लगा। सात मार्च को श्वेता अचानक उसके घर आई और उसका मोबाइल चेक करने लगी। दावा है कि पीड़िता के मोबाइल में श्वेता को कुछ भी आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली। इसलिए वह पीड़िता के घर से भनभनाते हुए निकल गई।
बॉयफ्रेंड का पीड़िता से संबंध
पुलिस के अनुसार, श्वेता को शक था कि उसके बॉयफ्रेंड का पीड़िता से संबंध है। क्योंकि, उसके बॉयफ्रेंड अक्सर उसको (श्वेता को) उसके (पीड़िता के) बालों के बारे में तारीफ करते रहता था। यह बातें श्वेता का काफी बुरा लगता था और इसी बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी। पुलिस को शक है कि श्वेता ने पीड़िता के बाल को काटकर अपने प्रेमी और पीड़िता, दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई होगी। मामले की जांच जारी है।
मुलुंड में कॉलेज छात्रा पर कोयते से हमला, आरोपी गिरफ्तार
मुलुंड पुलिस के तहत में एक किशोरी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की है। 16 वर्षीय छात्रा जब कॉलेज जा रही थी, उस दौरान आशिष बनसोडे (21) ने उसे पीछे से पकड़ लिया। आरोपी ने गले में हाथ डालकर जान से मारने की धमकी दी और कोयते से हमला किया। हालांकि, इस दौरान पीड़िता का मित्र बीच-बचाव करने आया, तो उसके सिर पर भी वार किया गया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।


