मुंबई : 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Dispute over cigarettes worth Rs 500, seller dragged 200 metres by car, 5 accused arrested

मुंबई : 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 24 मार्च की रात जोगेश्वरी इलाके के ओशिवारा में सिगरेट के महज कुछ पैसों के विवाद में कुछ लोगों ने एक सिगरेट विक्रेता पर बेरहमी से हमला कर दिया.  हमलावरों ने न सिर्फ विक्रेता की पिटाई की, बल्कि उसे अपनी कार से करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 24 मार्च की रात जोगेश्वरी इलाके के ओशिवारा में सिगरेट के महज कुछ पैसों के विवाद में कुछ लोगों ने एक सिगरेट विक्रेता पर बेरहमी से हमला कर दिया.  हमलावरों ने न सिर्फ विक्रेता की पिटाई की, बल्कि उसे अपनी कार से करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

Read More मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !

500-600 रुपये की सिगरेट बनी विवाद की जड़
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी जानलेवा वारदात सिगरेट के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई. आरोपियों ने रात के समय विक्रेता से करीब 500 से 600 रुपये की सिगरेट खरीदी थी. सिगरेट लेने के बाद जब विक्रेता ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भद्दी गालियां दीं और अपनी वैगनआर कार से वहां से भागने की कोशिश की. 

Read More मेडिक्लेम पॉलिसी से प्राप्त राशि चिकित्सा व्यय के मुआवजे की राशि से नहीं काटा जा सकता - बॉम्बे हाईकोर्ट

'लड़की ने गर्दन पकड़ी और कार दौड़ा दी'
घायल विक्रेता सलाम बिस्लाम ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, “मैं रात में सिगरेट बेचने का काम करता हूं. चार लड़के और एक लड़की मेरे पास आए और 500-600 रुपये की सिगरेट ली. जब मैंने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे गाली दी और भागने लगे." 
सलाम ने आगे बताया, "उनके साथ आई लड़की ने मेरी गर्दन पकड़ ली. जब वे गाड़ी से भागने लगे तो मैंने अपनी जान बचाने और उन्हें रोकने के लिए गाड़ी पकड़ ली. लेकिन उन्होंने गाड़ी तेज भगा दी, जिससे मैं गिर गया और घिसटता चला गया." 
डॉक्टरों के मुताबिक सलाम को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है. 

Read More मुंबई वासियों के लिए खोला गया पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे...

48 घंटे में पुलिस का सख्त एक्शन
वायरल वीडियो और घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर बांद्रा और अंबोली इलाके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.

Read More ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली