ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली

Thane: 18-year-old youth commits suicide after a fight with his girlfriend

ठाणे : 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली

ठाणे जिले में एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मुंब्रा इलाके के अमृत नगर में हुई।

ठाणे : ठाणे जिले में एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना  मुंब्रा इलाके के अमृत नगर में हुई। मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

इसके बाद उसने कथित तौर पर अपने घर की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Read More पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार