मुंबई : परीक्षा के बीच लाइन में खड़े छात्र, सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार

Mumbai: Students queue up during exams, waiting for hours to get cylinders

मुंबई : परीक्षा के बीच लाइन में खड़े छात्र, सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार

मुंबई में भी गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि कांदिवली (पूर्व) स्थित हनुमान नगर, सिंह ईस्टेट, आकुर्ली रोड, अशोक नगर, आशा नगर, जानूपाड़ा, दामू नगर और वडारपाड़ा समेत अन्य इलाके में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का असर अब छात्रों पर भी पड़ने लगा है, जिनकी इन दिनों स्कूल परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भी लाइन में लगना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि ये विद्यार्थी औसतन चार से पांच घंटे लाइन में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता है। 

मुंबई : मुंबई में भी गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि कांदिवली (पूर्व) स्थित हनुमान नगर, सिंह ईस्टेट, आकुर्ली रोड, अशोक नगर, आशा नगर, जानूपाड़ा, दामू नगर और वडारपाड़ा समेत अन्य इलाके में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का असर अब छात्रों पर भी पड़ने लगा है, जिनकी इन दिनों स्कूल परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भी लाइन में लगना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि ये विद्यार्थी औसतन चार से पांच घंटे लाइन में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता है। 

 

Read More ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 

क्या है दिक्कत?
स्थानीय हनुमान नगर निवासी एवं कक्षा 9वीं के छात्र रिहान अंसारी ने बताया कि उनकी परीक्षा चल रही है। फिर भी, घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। रिहान का कहना है कि पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के बीच इस तरह लाइन में लगना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। घर में पिता जी हैं, जो काम पर सुबह-सुबह निकल जाते हैं। उसके अलावा और कोई घर में है नहीं, जो लाइन में खड़े होंगे। 

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

छात्र लगा रहे सिलेंडर के लिए लाइन
इसी तरह कक्षा 8वीं के छात्र आरव यादव भी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आए। उन्होंने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रही है, लेकिन घर में खाना बनाने के लिए गैस जरूरी है। इसलिए उन्हें यहां आना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से वह आ-जा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। रिहान की तरह आरव के घर में भी पिता काम पर बाहर चले जाते हैं। इसलिए लाइन में लगना पड़ता है।

Read More नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

सिलेंडर मिला नहीं, डिलीवर हो गया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में गैस सिलेंडरों की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है। स्थानीय निवासी शकुंतला यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया है। लेकिन, उन्हें अभी तक गैस सिलेंडर मिला ही नहीं है। इस प्रकार की शिकायतें कई लोगों ने मोबाइल पर आए मैसेज को दिखाते हुए बताया। 

Read More मुंबई: वक्फ (संशोधन) विधेयक असंवैधानिक और धार्मिक मामलों के प्रबंधन की समानता और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन - वारिस पठान

कांदिवली (ईस्ट) के कई निवासियों ने बताया कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने गैस एजेंसी और संबंधित विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही,स्थानीय लोगों ने डिलिवरी बॉय द्वारा फूड स्टॉल्स वालों व अन्य लोगों को ब्लैक में सिलेंडर बेचने व कालाबाजारी किए जाने की बात कही।