get
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... सूरत : अब लोकल ट्रेनों में भी मिलेगी मेल-एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं, इन शहरों से होगी शुरुआत
Published On
By Online Desk
देश के डेली पैसेंजरों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. भारतीय रेलवे इन लोगों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों में कई बदलाव करने जा रहा है. मुंबई और सूरत के बीच इसकी तैयारी चल रही है. पश्चिम रेलवे लंबे समय से इस रूट पर सबअर्बन ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है. रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सूरत स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने का काम चल रहा है, जिससे भविष्य में मुंबई-सूरत के बीच ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकें. अभी इस रूट पर विरार-सूरत मेमू ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन आम लोगों की लोकल जैसी सुविधा की मांग लगातार बढ़ रही है. मुंबई : परीक्षा के बीच लाइन में खड़े छात्र, सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार
Published On
By Online Desk
मुंबई में भी गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि कांदिवली (पूर्व) स्थित हनुमान नगर, सिंह ईस्टेट, आकुर्ली रोड, अशोक नगर, आशा नगर, जानूपाड़ा, दामू नगर और वडारपाड़ा समेत अन्य इलाके में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का असर अब छात्रों पर भी पड़ने लगा है, जिनकी इन दिनों स्कूल परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भी लाइन में लगना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि ये विद्यार्थी औसतन चार से पांच घंटे लाइन में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता है। मुंबई : 6 महीने पहले कुत्ते ने बच्ची को मारी थी खरोच, इंजेक्शन के डर से मासूम ने नहीं लगवाया टीका, अब मौत
Published On
By Online Desk
मुंबई में 9 साल की एक बच्ची की रेबीज के कारण मौत हो गई। करीब छह महीने बच्ची जब अपने दादाजी के साथ टहल रही थी, तब उसे एक आवारा कुत्ते ने खरोच दिया था। इसके बाद बच्ची को एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्ची ने इंजेक्शन लगने के डर से टीका लगवाने से मना कर दिया था। बच्ची कुछ ही दिनों में ठीक हो गई थी, इसलिए उसके परिवार वालों ने भी उसे इलाज पूरा करने के लिए जोर नहीं दिया। लेकिन बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। मुंबई : 20 लाख झुग्गियों की बदलेगी सूरत, मुंबईकरों को मिलेंगे 10 लाख सस्ते घर, इस इलाके में बसेगी चौथी मुंबई
Published On
By Online Desk
मुंबई और उसके आसपास के इलाके यानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन को झुग्गी मुक्त बनाने और 20 लाख झुग्गियों के रीडेवलपमेंट के लिए स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी एक डीटेल मास्टरप्लान पर काम कर रही है. साथ ही इस योजना के तहत 10 लाख किफायती घर भी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त वर्ष 2026-27 के अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है. यही नहीं, बजट में तीसरी और चौथी मुंबई बसाने का भी ऐलान किया गया है आपको बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 2026-27 के लिए ₹7.69 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. 
