मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

A man wearing a burqa entered the ladies coach of a Mumbai local train; when caught, he jumped off the moving train and escaped.

मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की.

मुंबई : मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की.

 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

घाटकोपर से पहले ही चलती ट्रेन से कूद संदिग्ध
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंची, उससे पहले ही संदिग्ध व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से उल्टी दिशा में कूद गया और प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर्जत जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़कर भाग निकला.

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

ये वीडियो मुंबई से सामने आया है, जहां लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति चढ़ गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जैसे ही शख्स की पोल खुली वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया.  महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मुलुंड स्टेशन और ठाणे स्टेशन पर जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. मामले में घाटकोपर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी ने दी यह जानकारी
कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर संदिग्ध की तलाश कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर आए एक व्यक्ति द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी एफआईआर कल्याण जीआरपी में दर्ज है. पुलिस को शक है कि दोनों मामलों में शामिल व्यक्ति एक ही हो सकता है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल