train; when
Mumbai 

मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की.
Read More...

Advertisement