मुंबई : संघ की शताब्दी यात्रा पर मंथन… वर्ली के नेहरू सेंटर में जुटेंगी कई हस्तियां
Mumbai: Discussion on the centenary journey of the Sangh… Many celebrities will gather at the Nehru Centre in Worli.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम हो रहा है. ‘संघ यात्रा के 100 साल – नए क्षितिज’ विषय पर आधारित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 07 और 08 फरवरी, 2026 को वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में होगा. इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोनों दिन वहां मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के पहले दिन यानी 7 फरवरी को मुख्य व्याख्यान देंगे और 8 फरवरी वे मेहमानों के सवालों के जवाब देंगे.
मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम हो रहा है. ‘संघ यात्रा के 100 साल – नए क्षितिज’ विषय पर आधारित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 07 और 08 फरवरी, 2026 को वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में होगा. इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोनों दिन वहां मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के पहले दिन यानी 7 फरवरी को मुख्य व्याख्यान देंगे और 8 फरवरी वे मेहमानों के सवालों के जवाब देंगे.
दो दिन का सत्र
7 फरवरी (शनिवार): पहला सत्र शाम 4 बजे से(https://www.youtube.com/live/48MihjqLq-o)
दूसरा सत्र शाम 6:15 बजे से (https://www.youtube.com/live/wYRIhJhMLp4)
8 फरवरी (रविवार): मोहन भागवत मेहमानों के सवालों के जवाब देंगे.
कार्यक्रम में जुटेंगे कई दिग्गज
इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों को बुलाया गया है. व्याख्यानमाला के दौरान समाज के पांच महत्वपूर्ण स्तंभों-पारिवारिक मूल्य, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्व-बोध और पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा. दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के बाद मुंबई इस व्याख्यान श्रृंखला का चौथा और अंतिम शहर है.
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह आयोजन संघ के पिछले 100 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों और आगामी शताब्दी के संकल्पों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के सामने रखने का एक माध्यम है.


