many
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में मेगा ब्लॉक आज, पश्चिम रेलवे की इन लाइन पर ट्रेनों का बदला समय, कई लोकल भी कैंसल
Published On
By Online Desk
पश्चिम रेलये की ओर से ऑपरेशन कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बोरीवली और भायंदर सटेशनों के बीच अप एवं डउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक रहेगा। वहीं, प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि-प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली और भाइंदर स्टेशनों के बीच 00.15 बजे से 03:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। प्रभादेवी के जंबो ब्लॉक के चलते 45 लोकल रद्द रहेंगी। मुंबई : होली के बाद घर वापसी बनी 'अग्नि परीक्षा': दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में 'Regret' की स्थिति
Published On
By Online Desk
होली का उल्लास बीतने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार से रविवार तक का तीन दिवसीय समय रेलवे और यात्रियों, दोनों के लिए 'अग्नि परीक्षा' साबित होने वाला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे महानगरों की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों में 'रिग्रेट' की स्थिति आ गई है, यानी अब उनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी में 10 मार्च तक थर्ड एसी में रिग्रेट है, जबकि फर्स्ट एसी में नौ मार्च तक टिकट मिलना बंद हो चुका है। मुंबई में अवैध घुसपैठ पर बड़ा एक्शन, 3 साल में 1758 बांग्लादेशी पकड़े गए, कितने हुए डिपोर्ट
Published On
By Online Desk
मुंबई पुलिस शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है. पुलिस के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में कुल 1758 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनमें से 1283 को डिपोर्ट कर बांग्लादेश भेजा जा चुका है. मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि 1 जनवरी से 20 फरवरी तक इस वर्ष 113 बांग्लादेशी नागरिकों को कस्टडी में लिया गया है. इनमें से 27 को अब तक डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि बाकी को भेजने की प्रक्रिया जारी है. पुणे : शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई भक्त घायल
Published On
By Online Desk
छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे में है। गुरुवार को शिवाजी जयंती के दौरान यहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत कई भक्त घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जुन्नार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चूंकि पुणे जिले के जुन्नार तालुका में स्थित शिवनेरी किला छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि है, इसलिए हर साल शिवाजी जयंती पर बड़ी संख्या में भक्त किले में आते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिव ज्योति लेकर आए युवा, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता और भक्तों की भीड़ देर रात किले पर जमा होने लगी। 
